दिल्ली: नरेला के जूता फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी भीषण आग, दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर, 3 दमकलकर्मी घायल
दिल्ली:जूता फैक्ट्री मेंलगी भीषण आग, दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर, 3 दमकलकर्मी घायल
नई दिल्ली। दिल्ली में आग लगने की घटना एक के बाद एक कर सामने आ रही है। मंगलवार सुबह दिल्ली के नरेला इलाके में मंगलवार जूते की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से जूता फैक्ट्री में आग लगी। सूचना मिलते ही दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।

आपको बता दें कि रविवार को रात तकरीबन 12.30 बजे के आसपास किराड़ी के एक कपड़ा गोदाम में भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले 7 दिसंबर को दिल्ली के रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी में भीषण आग लगी। इस घटना में 43 लोगों की मौत हो गई। मंडी में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई। दिल्ली में इस महीने आगजनी की ये चौथी बड़ी घटना है। दिल्ली की किराड़ी और रानी झांसी रोड पर हुई आगजनी की घटना को लेकर कई सवाल भी उठे। फायर एनओसी न होने की बात कही गई। सुरक्षा मानदंडों का उल्लधंन किया गया।
Delhi: Fire broke out in two factories in Narela Industrial area, earlier today. Flames have been doused in one of the factories while fire fighting operations are underway at the other.
— ANI (@ANI) December 24, 2019












Click it and Unblock the Notifications