दिल्ली: राजौरी गार्डेन के एक शोरूम में लगी आग, दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर

नई दिल्ली। दिल्ली के राजौरी गार्डेन एक शोरूम में आग लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंची है और आग पर काबू पाने की कोशिश की। बता दें कि इससे पहले सिविल लाइंस इलाके स्थित ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के दफ्तर में आग लग गई थी। आग लगने की सूचना पर फायरब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं। जानकारी के अनुसार इस आग में कई दस्तावेज जलकर खाक हो गए।

fire

इसके पहले, मायापुरी फेज 2 के हरिनगर में एक जूते की फैक्ट्री में भीषण आग लगी थी। तब फायरब्रिगेड की 20 गाड़ियां घटनास्थल पर आग बुझाने पहुंची थीं। जबकि पीरागढ़ी इलाके में 2 जनवरी को ओकाया बैटरी की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। थी। सुबह 4.30 बजे करीब लगी आग को बुझाने में दमकल की 35 गाड़ियां जुटी हुईं थी और कई घंटों की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस हादसे में 13 दमकलकर्मियों समेत 14 लोग घायल हुए थे।

बता दें पिछले महीने 24 दिसंबर को दिल्ली के ही नरेला इलाके में एक जूता फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई थी। इससे पहले 7 दिसंबर को दिल्ली के रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी में भीषण आग लगी थी। इस घटना में कई लोगों की मौत हो गई थी। अनाज मंडी में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+