दिल्ली के स्वरूप नगर में केमिकल गोदाम में आग लगी, दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर

नई दिल्ली। दिल्ली के स्वरूप नगर में एक केमिकल गोदाम में गुरुवार शाम आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को काबू करने की कोशिश की जा रही है। आग लगने की घटना से किसी के हताहत होने की सूचना अभी नहीं है। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

दिल्ली के स्वरूप नगर में आग, दिल्ली, आग Delhi, Fire breaks out Swaroop Nagar, fire,

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि आग के बारे में शाम 7.42 बजे सूचना मिली। जिसके बाद 16 दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गई हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्वरूप नगर के रसायन गोदाम से आग की जो तस्वीरें आई है, उनमें दूर तक लपटें और धुंआ उठता दिख रहा है।

गुरुवार शाम को ही दिल्ली के स्वरूपनगर में आग लगने की घटना से कोई एक घटना पहले महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के क्रॉफोर्ड मार्केट में भी आग लग गई। आग लगने के बाद दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। राहत की बात रही कि मुंबई की आग में किसी को कोई चोट नहीं आई है। क्रॉफोर्ड मार्केट, मुंबई की काफी मशहूर जगह है। ये मार्किट अंग्रेजी शासन के वक्त से है। क्रॉफोर्ड मार्केट, मुंबई के लोकमान्य तिलक मार्ग पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन के पास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+