दिल्ली: GB रोड इलाके में 3 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर
दिल्ली: GB रोड इलाके में 3 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जीबी नगर इलाके में भीषण आग की खबर आ रही है। राजधानी दिल्ली के जीबी रोड इलाके में तीन मंजिला इमारत के ऊपरी मंजिल में भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक जीबी रोड इलाके के कोठा नंबर 58 के तीन मंजिला इमारत के ऊपरी मंजिल में भीषण आग लग गई। आग की सूचना फौरन फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट को दी गई।

आग लगने की वजह का पता फिलहाल नहीं चल सका है। वहीं दिल्ली पुलिस ने भी ट्वीट कर लोगों से नया बाजार की तरफ से ना आने की सलाह दी है। आग लगने की वजह से नया बाजार इलाके को लाहौरी गेट से अजमेरी गेट को जोड़ती है। फिलहाल रास्ते को दोनों ओर से बंद कर आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications