दिल्ली अनाज मंडी आग: 43 मौतों पर मनोज तिवारी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 5 लाख की सहायता का ऐलान
नई दिल्ली। दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में आग लगने से 43 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी समेत कई नेता घटना स्थल पहुंच चुके हैं। मनोज तिवारी ने घायलों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। वहीं घायलों को भी 25-25 हजार रुपये की मदद देने का ऐलान किया है। सांसद परवेश साहिब सिहं वर्मा भी घटना स्थल पहुंचे हैं। घटना स्थल पर पहुंचे मनोज तिवारी ने कहा कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह आग एक शॉट सर्किट की वजह से लगी है।
Recommended Video

उन्होंने कहा कि अभी हमें जांच रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए और उसके बाद किसी की जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं। वहीं दिल्ली बीजेपी के राज्यसभा सांसद विजय गोयल ने इसके लिए दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। गोयल का कहना है इतनी कंजेस्टेड गलिया हैं। लोगों को कोई सुविधा नहीं मिली है। वो कहां जाएंगे वो इसी जगह पर रहते हैं। गोयल ने कहा कि दिल्ली सरकार को इन लोगों के लिए कुछ करना चाहिए, लेकिन वो राजनीति में व्यस्त है।
बता दें पुरानी दिल्ली की अनाज मंडी इलाके में रविवार को भीषण आग लगने की घटना में अब तक 43 लोगों के मारे जाने की खबर है। यह इलाका पुरानी दिल्ली के रानी झांसी रोड स्थित फिल्मिस्तान सिनेमा के पास है। इस आग में अभी तक 52 लोगों को बचाया जा चुका है। ऐसा बताया जा रहा है कि यह आग आज सुबह करीब 05.30 बजे तीन घरों में लगी, यहां गत्ते और कागज की अवैध फैक्ट्री चल रही थी। जिस वजह से आग फैली और उसने तीन घरों की दो मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया।












Click it and Unblock the Notifications