गरीब टेलर के बेटे ने पास की IIT की परीक्षा, जानिए क्‍या कहा केजरीवाल ने

नई दिल्‍ली। दिल्ली के एक गरीब परिवार में जन्में बच्चे ने प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उसका नाम विजय है और उसे आईआईटी दिल्ली के केमिकल विभाग में दाखिला मिला है। विजय के पिता टेलर का काम करते हैं। दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विजय को दिल्ली के साथ ही पूरे देश के बच्चों के लिए प्रेरणा बताया है। विजय और उसके पिता के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि आज प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग की जरूरत होती है।

गरीब टेलर के बेटे ने पास की IIT की परीक्षा, जानिए क्‍या कहा केजरीवाल ने

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने गरीब बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए जय भीम योजना के तहत कोचिंग का प्रबंध किया। सीएम केजरीवाल ने कहा कि इस योजना के तहत कोचिंग करने के बाद ही विजय का IIT दिल्ली में केमिकल इंजीनियरिंग में दाखिला हुआ है। उन्होंने डिफेंस कॉलोनी के निवासी व्यावसायी वरूण गांधी द्वारा पढ़ाई का पूरा खर्च उठाए जाने की जानकारी दी और कहा कि हमारी सरकार ने अच्छे कॉलेजों में दाखिले पर पढ़ाई के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन देने की योजना भी बनाई है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि विजय को लोन लेने की भी आवश्यकता नहीं। उन्होंने कहा कि डिफेंस कॉलोनी के रहने वाले व्यवसायी वरूण गांधी का परिवार विजय की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने के लिए आगे आया है। बता दें कि सिविल सेवा में आने से पहले अरविंद केजरीवाल ने भी आईआईटी खड़गपुर से पढ़ाई की थी। दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र को बेहतर करना शुरूआत से ही दिल्ली सरकार की प्राथमिकता रही है। शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली सरकार की काफी तारीफ हुई है। सरकार लगातार शिक्षा के स्तर को बेहतर करने में जुटी है। दिल्ली में हैप्पीनेस क्लासेस की शुरुआत दिल्ली सरकार ने की थी, जिसमे छात्रों को तनाव से दूर रहने की ट्रेनिंग दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+