नकली IPS अधिकारी बनकर महिला को लगाया 1 लाख का चूना, पुलिस ने धर दबोचा

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस ने नकली आईपीएस बन धोखाधड़ी को अंजाम देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। एक महिला की शिकायत पर किरारी निवासी 29 साल के राज मल्होत्रा ​​को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने खुद को आईपीएस बताकर महिला को सरकारी नौकरी दिलाने का वादा किया था और उसने महिला से 1 लाख रुपए ऐंठ लिए थे।

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक लाख रु ठगा

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक लाख रु ठगा

पुलिस के मुताबिक, महिला की आरोपी से जिम में मुलाकात हुई थी और उसने खुद को आईपीएस अफसर बताया था। डीसीपी एसडी मिश्रा ने बताया कि पीड़िता को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक लाख रु ठग लिए थे। आरोपी ने महिला को ये भी बताया था कि वह कैंसर की खतरनाक बीमारी से जूझ रहा है।

अपने परिवार के बारे में झूठी कहानी गढ़ी

अपने परिवार के बारे में झूठी कहानी गढ़ी

उसने महिला से कहा था कि अगर वो कैंसर का मरीज ना होता तो उससे शादी कर लेता। महिला का भविष्य सुरक्षित करने के लिए उसने सरकारी नौकरी दिलाने की बात की और इसके नाम पर उससे 1 लाख रुपए भी लिए थे। उसने अपने परिवार के बारे में झूठी कहानी गढ़ी कि उसका पिता सरकारी कर्मचारी हैं, जबकि भाई सब-इंस्पेक्टर और मां अध्यापिका हैं।

दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

जब महिला ने आरोपी को इग्नोर करना शुरू कर दिया तब वह शोरूम में जा धमका जहां वह काम करती थी। पुलिस की वर्दी में मल्होत्रा वहां पहुंचा और महिला को धमकाने लगा। इसपर शक होने के बाद महिला ने अमन विहार पुलिस स्टेशन में शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके पहले भी मल्होत्रा को फर्जी सब-इंस्पेक्टर बनकर फ्रॉड करने के मामले में साल 2013 में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने उसके पास से फर्जी आई-कार्ड बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+