दिल्ली में बड़ा हादसा: फैक्ट्री का छत गिरने से 6 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सुदर्शन फैक्ट्री में कंप्रेशरफटने से आग लग गई है। आग लगते ही फैक्ट्री में अफरातफरी मच गई। आग लगने के बाद फैक्ट्री का पहला तल्ला धमाके के साथ नीचे गिर गया जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद 8 लोगों को बाहर निकाला गया है लेकिन अभी भी कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है। मौके पर फायर बिग्रेड की छह गाड़ियां पहुंच चुकी हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) मोनिका भारद्वाज ने बताया, हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोगों को बचा लिया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। इमारत में भूतल और पहली मंजिल थी।












Click it and Unblock the Notifications