दिल्ली में यूके से आने वाले यात्रियों के लिए 14 दिनों का क्वारंटीन 31 जनवरी तक बढ़ाया गया
नई दिल्ली। दिल्ली ने यूनाइटेड किंगडम से आने वाले यात्रियों पर 14 दिनों के क्वारंटीन आदेश को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है। कोरोना के नए स्ट्रेन को ब्रिटेन में अत्यधिक संक्रामक फैलाव के बाद ये फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि भारत में अब तक वायरस के यूके स्ट्रेन के 109 मामले सामने आए हैं।

उनमें से सात का पता पिछले 24 घंटों में चला है। ब्रिटेन के वायरस का संक्रमण 70 प्रतिशत अधिक है। कोरोना का ये नया स्ट्रेन डेनमार्क, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, लेबनान और सिंगापुर तक पहुंच गया है।












Click it and Unblock the Notifications