Exit poll TV9 भारतवर्ष: दिल्ली में AAP की सरकार, BJP को सिर्फ इतनी सीटें

नई दिल्ली- दिल्ली में एग्जिट पोल के अनुमानों में आम आदमी पार्टी की सरकार की वापसी तय नजर आ रही है। टीवी9 भारत वर्ष-CICERO के एग्जिट पोल के मुताबिक एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल भारी बहुमत से सत्ता में वापसी करते नजर आ रहे हैं। पार्टी को दिल्ली की 70 में से 54 सीटों पर जीतने का इस सर्वे में अनुमान जताया गया है।

delhi exit poll result,According to TV9 Bharatvarsh, AAP government in Delhi

टीवी9 भारत वर्ष-CICERO के एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक दिल्ली में लगातार तीसरी बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इस एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक सत्ताधारी पार्टी को 54 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि, भाजपा लाख कोशिशों के बावजूद सिर्फ 15 सीटें ही जीतती नजर आ रही है।

पिछली विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के सिर्फ 3 विधायक ही थे, उस हिसाब से बीजेपी के विधायकों की संख्या में 12 का इजाफा होता नजर आ रहा है। जबकि, आम आदमी पार्टी की 67 सीटों में से 13 सीटों का नुकसान होता नजर आ रहा है। वहीं कांग्रेस के भी 1 सीट पर जीतने का अनुमान जताया गया है। पिछली विधानसभा में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था।

गौरतलब है कि दिल्ली में शनिवार को हुए मतदान में शाम 6 बजे तक करीब 57 फीसदी वोटिंग का अनुमान है। ये आंकड़ा थोड़ा बढ़ सकता है, क्योंकि कई बूथों पर देर तक वोटर कतारों में खड़े थे। वोटों की गिनती 11 फरवरी यानि मंगलवार को होनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+