Delhi Excise Policy: 'ये उत्पीड़न है', केजरीवाल को मिले समन पर बोले कपिल सिब्बल
Kapil Sibal on arvind kejriwal: 16 अप्रैल को सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया है। जिस पर अब कपिल सिब्बल की प्रतिक्रिया सामने आई।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन भेजा है। साथ ही उन्हें 16 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया। इस पर राजनीति गरमा गई है। आम आदमी पार्टी के साथ ही राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने भी बीजेपी और केंद्र सरकार पर पलटवार किया है।
सिब्बल ने सीधे तौर पर इस समन को उत्पीड़न बताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि सीएम केजरीवाल को सीबीआई का समन, बीजेपी कह रही कि ये कानूनी प्रक्रिया है, जबकि मैं कह रहा कि ये सीधे तौर पर उत्पीड़न है।
CBI summons Kejriwal
— Kapil Sibal (@KapilSibal) April 15, 2023
BJP says :
Law on course
My take :
Persecution on course !
वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने भी बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। AAP नेताओं के मुताबिक बीजेपी सीएम केजरीवाल को गलत तरीके से फंसाने की कोशिश कर रही। आबकारी नीति मामले में लगाए गए सारे आरोप मनगढ़ंत हैं। बीजेपी उन्हें गिरफ्तार करवाने की साजिश रच रही।
वहीं AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 16 अप्रैल को सीबीआई के सामने पेश होंगे। केजरीवाल को जांच दल के सवालों का जवाब देने के लिए सुबह 11 बजे एजेंसी मुख्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
क्या है आरोप?
आरोप है कि शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने के लिए 2021-22 में पक्षपात किया गया। इसमें रिश्वत लेने की भी बात सामने आई। इस मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि बाद में ये नीति रद्द कर दी गई थी।
क्या कह रही बीजेपी?
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल को सीबीआई के समन पर दिल्ली की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली बीजेपी हमेशा से कहती रही है कि केजरीवाल शराब घोटाले का मास्टरमाइंड हैं, ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उनके करीब मनीष सिसोदिया पहले से जेल में हैं। अब उनसे पूछताछ में बाकी चीजें भी सामने आ जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications