Excise Policy Case : भाजपा नेताओं को कोर्ट का नोटिस, के कविता को बदनाम करने के आरोप
आबकारी नीति मामले में भाजपा नेताओं पर तेलंगाना के सीएम की बेटी के कविता को बदनाम करने के आरोप लगे हैं। कोर्ट ने बीजेपी नेताओं को नोटिस भेजा है। 13 सितंबर को अगली सुनवाई होगी। delhi excise policy k kavitha defaming Court
नई दिल्ली / हैदराबाद, 24 अगस्त : Excise Policy Case में हैदराबाद की एक अदालत ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं- परवेश वर्मा और मनजिंदर सिरसा को नोटिस जारी किया। अदालत ने इन नेताओं को के कविता के खिलाफ मानहानिकारक बयान नहीं देने का निर्देश दिया। बता दें कि कविता तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसी राव की बेटी और प्रदेश की विधान परिषद् में सत्तारुढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की एमएलसी भी हैं। कोर्ट ने मामले में सुनवाई की अगली तारीख 13 सितंबर तय की है।

गौरतलब है कि कविता ने सोमवार को कहा था कि भाजपा नेताओं- सांसद परवेश वर्मा और पूर्व विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगी। कविता का आरोप है कि भाजपा नेताओं ने उन पर शराब माफिया और आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के बीच "बिचौलिए" के रूप में काम करने का आरोप लगाया है जो आपत्तिजनक के साथ-साथ मानहानि वाला भी है।
बता दें कि भाजपा ने रविवार को आरोप लगाया था कि दिल्ली सरकार की संशोधित शराब नीति के तहत कमीशन को 2.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने के लिए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को रिश्वत दी गई। बीजेपी का आरोप है कि रिश्वत की पहली किश्त के कविता को दी गई। भाजपा का आरोप है कि सिसोदिया को 150 करोड़ रुपये दिए गए।
दिल्ली सरकार की आबकारी नीति मामले में AAP नेता और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर भारत में कोविड -19 की दूसरी लहर के दौरान जारी की गई नई आबकारी नीति में भ्रष्टाचार का फायदा उठाकर लाभ उठाने का आरोप लगा है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पिछले सप्ताह सिसोदिया और 14 अन्य के आवास और परिसरों पर छापेमारी की थी।












Click it and Unblock the Notifications