अनुराग ठाकुर का केजरीवाल पर तंज, क्या मनीष सिसोदिया की भी याददाश्त चली जाएगी?

अनुराग ठाकुर का केजरीवाल पर तंज, क्या मनीष सिसोदिया की भी याददाश्त चली जाएगी?

नई दिल्‍ली, 23 जुलाई: दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल ने दिल्‍ली सरकार की आबकारी नीति की सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। जिसमें सीधे दिल्‍ली उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम है। शराब नीति की सीबीआई जांच के आदेश के बाद दिल्‍ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया को फर्जी मामले में फंसाया जा रहा है। वहीं केंद्र सरकार पर इस आरोप के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल पर हमला किया और उन पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बचाने का आरोप लगाया है।

arvind

गौतलतब है कि दिल्ली के उपराज्‍यपाल वीके सक्सेना ने नियमों के कथित उल्लंघन और प्रक्रियात्मक खामियों को लेकर 2021-22 दिल्ली आबकारी पुलिस (2021-22 Delhi Excise Police)में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।

क्‍या मनीष सिसोदिया भी याददाश्‍त खो देंगे

अनुराग ठाकुर ने कहा

Recommended Video

      Parliament में उठा Mohammad Zubair का मसला, Anurag Thakur ने दिया जवाब | वनइंडिया हिंदी | Politics

      "आप भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच के लिए गृह मंत्रालय को एलजी के पत्र पर चुप हैं। यह आपके लोगों द्वारा आपकी नाक के नीचे भ्रष्टाचार को दर्शाता है। सत्येंद्र जैन के खिलाफ आरोप थे जो जेल में अपनी याददाश्त खो देते हैं। क्या मनीष सिसोदिया भी याददाश्त खो देंगे?"

      अनुराग ठाकुर ने न्यूज एजेंसी एएनआई से इस बारे में बात करते हुए कहा कि

      केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें जानकारी है कि कुछ दिनों में एक केंद्रीय एजेंसी सिसोदिया को गिरफ्तार करने जा रही है।आपने भ्रष्ट लोगों को आश्रय दिया है और जिस तरह से आपने कल टेलीविजन पर झूठ बोला था और भाजपा के किसी भी आरोप का जवाब नहीं दे सके, यह दर्शाता है कि गृह मंत्रालय को एलजी की सिफारिश सही है। भ्रष्ट मंत्रियों को इस्तीफा दे देना चाहिए।

      एलजी की सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद केजीवाल ने कहा था कि

      मनीष सिसोदिया को फर्जी मामले में फंसाया जा रहा है। मुझे पता चला है कि मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई को एक मामला भेजा गया है और एजेंसी कुछ दिनों में उसे गिरफ्तार करने जा रही है। यह पूरी तरह से फर्जी मामला है। इस मामले में सच्चाई का एक हिस्सा भी नहीं है। देश में अब एक नई प्रणाली है, वे तय करते हैं किसे जेल भेजा जाए और फिर एक बना-बनाया मामला पेश किया जाता है।"

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+