सभी एग्जिट पोल में AAP को शानदार बढ़त, बीजेपी दूसरे नंबर पर
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में न्यूज चैनलों और एजेंसियों द्वारा किए गए एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में एक बार फिर से केजरीवाल की सरकार बनती दिख रही है। एग्जिट पोल में सीधे तौर से दिल्ली में आम आदमी पार्टी को फिर से सत्ता के सिंहासन पर बैठाया है। लगभग सभी एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी 55 या इससे ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं। हालांकि बीजेपी के प्रदर्शन में थोड़ा सुधरता हुआ दिख रही है, लेकिन बहुमत के आंकड़े से काफी दूर नजर आ रहे हैं। वहीं कांग्रेस का इस बार भी खाता खुलता नहीं दिख रहा है। हालांकि एग्जिट पोल में कई चैनलों ने 1 या दो सीटें जीतने की संभावना जताई है। जानिए किस चैनल ने किस पार्टी के कितनी सीटें दी हैं?

LIVE Feed







Click it and Unblock the Notifications
