दिल्ली चुनाव पर भाजपा की आंतरिक रिपोर्ट, हार के लिए सामने आईं ये दो वजहें
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में भारतीय जनता पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी ने दिल्ली चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी थी लेकिन परिणाम वैसे नहीं रहे जैसा पार्टी के दिग्गज नेता दावा करते रहे। दिल्ली चुनाव के नतीजे आने के बाद मनोज तिवारी के अपने पद से इस्तीफे की खबरें आई थीं जिसे भाजपा नेता ने खारिज कर दिया था। चुनाव के नतीजों को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ पिछले दिनों बैठक भी की थी। वहीं, दिल्ली चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर आंतरिक आकलन के लिए बैठक बुलाई गई थी।
Recommended Video

बीजेपी को सिखों और दलितों का समर्थन नहीं मिला
इस बैठक के बाद आ रहीं खबरों के मुताबिक, पार्टी को विधानसभा चुनाव में सिखों और दलितों का समर्थन नहीं मिला और इस कारण भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू और दिल्ली बीजेपी के महासचिव (संगठन) सिद्धार्थन शामिल हुए थे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को केवल 8 सीटों पर जीत मिली थी।

जावड़ेकर भी हुए बैठक में शामिल
दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार पर मंथन करने के लिए बुलाई गई इस बैठक में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी मौजूद रहे थे। इस बैठक में करीब 50 उम्मीदवार भी शामिल हुए थे जिनको हार का सामना करना पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बैठक के दौरान कई नेताओं ने इस बात की तरफ इशारा किया कि चुनाव में सिखों और दलित समुदाय ने भाजपा का समर्थन नहीं किया।

भाजपा को केवल 8 सीटों पर मिली थी जीत
इसके अलावा अन्य कारणों की तरफ भी इशारा किया गया। सूत्रों के मुताबिक, उम्मीदवारों के टिकट का ऐलान और घोषणापत्र में देरी भी हार के वजह के रूप में देखी गई। जबकि टिकट ना दिए जाने वाले उम्मीदवारों की भूमिका भी हार की वजह के रूप में रेखांकित की गई। इस बैठक में शामिल ना होने वाले पार्टी के उम्मीदवारों को कारण बताओ नोटिस भेजा जा सकता है। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि बीजेपी को 8 सीटें मिली थीं। वहीं, कांग्रेस का कोई भी उम्मीदवार जीत दर्ज नहीं कर सका था।
-
Puducherry Elections: चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव! अरुलमुरुगन को मिला टिकट, क्या होगा इसका असर? -
West Bengal Election 2026: बंगाल के 50% विधायक पर क्रिमिनल केस, 152 MLA करोड़पति, किस पार्टी का क्या रिकॉर्ड? -
Kerala EC-BJP Seal Row: केरल में ECI के डॉक्यूमेंट पर बीजेपी की मुहर, विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दी सफाई -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
West Bengal Election: 2021 में जहां एकतरफा थी जीत, 2026 में वहीं होगा असली खेल! ये 10 सीटें बनेंगी ‘गेम चेंजर’ -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश?












Click it and Unblock the Notifications