दिल्‍ली चुनाव के परिणाम से पहले बोले कपिल मिश्रा- कल बीजेपी बना रही सरकार, जय श्री राम

नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्‍ली में 70 सीटों के लिए 8 फरवरी को हुए मतदान का परिणाम कल यानी कि 11 फरवरी को आएगा। जहां एग्‍जिट पोल्‍स आम आदमी पार्टी की सरकार बनती बता रहे हैं। वहींअलग-अलग राजनीतिक पार्टियां और उनके समर्थक चुनाव नतीजों से पहले ही अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इसमें सबसे आगे है भारतीय जनता पार्टी। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने दावा किया है कि इस बार दिल्ली की सत्ता पर बीजेपी का कब्‍जा होगा। कपिल मिश्रा ने चुनावों नतीजों से एक दिन पहले यानी सोमवार को ट्विटर पर बीजेपी की जीत का दावा किया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'कल बीजेपी दिल्ली में सरकार बना रही हैं। जय श्री राम'।

दिल्‍ली चुनाव के परिणाम से पहले बोले कपिल मिश्रा- कल बीजेपी बना रही सरकार, जय श्री राम

वहीं बीजेपी सांसद और दिल्‍ली अध्‍यक्ष मनोज तिवारी ने एक ट्वीट कर कहा था कि ये सारे एग्जिट पोल गलत हैं। दरअसल एग्जिट पोल के अनुसार, दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनती दिखाई दे रही है। अधिकांश एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को 45 से अधिक सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल देखकर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट कर कहा कि ये सभी एग्जिट पोल फेल होंगे। मेरी ये ट्वीट संभाल के रखियेगा। भाजपा दिल्ली में 48 सीटें लेकर सरकार बनाएगी। कृपया EVM को दोष देने का अभी से बहाना ना ढूंढे।

कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपों की बौछार

नतीजों से पहले और आरोपों की बौछार के बीच चुनाव आयोग की ओर से स्ट्रॉन्ग रूम को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर कड़ी चेकिंग के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है, वो भी कुछ ही लोगों को। इसके अलावा बाहरी वाहनों को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं है। चुनाव आयोग की कड़ी सुरक्षा के बावजूद पार्टियां ईवीएम को लेकर चिंता व्यक्त कर रही हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी ने भी अपने कार्यकर्ताओं को स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर तैनात किया हुआ है। AAP का आरोप है कि बीजेपी ईवीएम में गड़बड़ी करा सकती है। पार्टी की ओर से कुछ वीडियो भी साझा किए गए हैं, जिसमें ईवीएम कहीं जगह पर मिले हैं और सुरक्षा को निशाने पर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+