Delhi Election Results 2020: रुझानों में प्रचंड जीत की ओर AAP, बीजेपी मुख्यालय में पसरा सन्नाटा
नई दिल्ली। बीते 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुए थे। इसके नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं जिसके लिए सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। रुझानों में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल गया है। आम आदमी पार्टी 50 से ज्यादा सीटों पर आगे बनी हुई है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी 15 से ज्यादा सीटों पर आगे है। अभी तक के जो हाल हैं उसके मुताबिक बीजेपी ने हार कबूल कर ली है। समचार एजेंसी एएनआई की ओर से जारी की गई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि बीजेपी मुख्यालय पर सन्नाटा पसरा हुआ है। हालांकि रुझानों को देखते हुए आम आदमी पार्टी में जश्न का माहौल है।
Recommended Video

आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में आम आदमी पार्ट ने 67 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी। दिल्ली 70 सीटों में आप को 67 सीटें, बीजेपी को तीन, कांग्रेस का खाता नहीं खुला था। बीते चुनाव में 67.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। AAP को जहां 54.3 फीसदी वोट मिले, जबकि बीजेपी को 32.2 और कांग्रेस को सिर्फ 9.7 फीसदी वोट मिले थे। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है, जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।
दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है। दिल्ली चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 1,47,03,692 है, जिसमें 1,46,92136 सामान्य मतदाता तथा 11,556 सर्विस वोटर थे। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी की गई थी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी थी, जबकि नामांकन पत्र की जांच 22 जनवरी और नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी थी।"
Latest visuals from Bharatiya Janata Party Headquarters. BJP is at 18 seats and AAP is at 50 seats as per official EC trends right now pic.twitter.com/EUxnIR4vJj
— ANI (@ANI) February 11, 2020












Click it and Unblock the Notifications