Delhi Election: हार के बाद भी घोषणापत्र में किया ये वादा पूरा करेंगे तजिंदर पाल बग्गा

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल को अपने मुख्यमंत्री के तौर पर चुन लिया है। आम आदमी पार्टी को विधानसभा चुनाव 2020 में 70 में से 62 सीट मिली हैं। भाजपा को 8 सीट मिली हैं और कांग्रेस के हाथ एक भी सीट नहीं आई है। इस बीच दिल्ली की हरि नगर सीट पर मतगणना के दौरान सभी की नजरें टिकी रहीं। इस सीट पर भाजपा ने पार्टी प्रवक्‍ता तजिंदर पाल सिंह बग्‍गा को टिकट दिया था। बग्‍गा सीट पर चुनाव हार गए हैं।

राजकुमारी ढिल्‍लन ने बड़ी जीत दर्ज की

राजकुमारी ढिल्‍लन ने बड़ी जीत दर्ज की

यह सीट एक बार फिर आप के खाते में गई है और उम्‍मीदवार राजकुमारी ढिल्‍लन ने बड़ी जीत दर्ज कर ली है। हरि नगर सीट पर आप पार्टी की राज कुमारी ढिल्‍लन को 57892 वोट मिले तो बग्‍गा को बस 37672 वोट ही हासिल हो सके। बग्‍गा की हार और ढिल्‍लन की जीत में 20,128 वोटों का अंतर रहा। हार के बाद बग्गा ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने चुनाव से पहले जो वादा किया था, वो उसे हार के बाद भी पूरा करेंगे।

ये वादा पूरा करेंगे बग्गा

ये वादा है, हरि नगर विधानसभा क्षेत्र में लड़कियों के लिए मुफ्त सेल्फ डिफेंस कोचिंग सेंटर की शुरुआत करना। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'अगले 30 दिनों में हरि नगर विधानसभा क्षेत्र में लड़कियों के लिए नि: शुल्क सेल्फ डिफेंस कोचिंग सेंटर खोलूंगा। मेरे घोषणापत्र में यह मेरा वादा था, मैं हार गया लेकिन मैं लोगों के लिए अपना वादा पूरा करूंगा।' उन्होंने हार मिलने के बाद आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

हरि नगर विधानसभा के मतदाताओं का धन्यवाद किया

बग्गा ने एक अन्य ट्वीट में कहा, क्‍या हार में क्‍या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं। संघर्ष पथ पर जो भी मिला, यह भी सही वह भी सही। हरि नगर विधानसभा के सभी मतदाताओं का और सभी कार्यकर्ता मित्रों का हार्दिक धन्यवाद।' नतीजों से पहले बग्‍गा ने एक इंटरव्‍यू में कहा था कि इस सीट पर कोई कॉम्‍पटीशन ही नहीं है। उन्‍होंने भरोसा जताया था कि हरि नगर पर आप और कांग्रेस नंबर दो और तीन पर रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+