Delhi Chunav 2025 VIP Voters: PM मोदी, राष्ट्रपति, केजरीवाल और राहुल गांधी कहां से करते हैं मतदान? देखें LIST
Delhi Chunav 2025 VIP Voters दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए आज (5 फरवरी) को मतदान जारी है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। राजधानी में कुल 13,766 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 1.56 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने वाले हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 699 उम्मीदवार मुकाबले में हैं। शाम 6 बजे उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम मशीन में बंद हो जाएगी। सीधे 8 फरवरी को सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।
ऐसे में आपके जेहन में यह सवाल उठना लाजमी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कहां मतदान करते हैं? साथ ही दिल्ली की वर्तमान सीएम आतिशी का मतदान केंद्र क्या है? आइए जानते हैं...

PM Narendra Modi Voting Location: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहां मतदान करते हैं?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के अहमदाबाद जिले के राणिप क्षेत्र में स्थित निशान हाई स्कूल के मतदान केंद्र पर अपना वोट डालते हैं। 2014 से प्रधानमंत्री पद पर हैं और तब से उन्होंने 2014, 2019, और 2024 के लोकसभा चुनावों में मतदान किया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने गुजरात विधानसभा चुनावों में भी मतदान किया है।
Rahul Gandhi Voting Location:राहुल गांधी ने कहां मतदान करते हैं?
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपना वोट डालने के लिए निर्माण भवन स्थित वोटिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया।
Arvind Kejriwal Voting Location: अरविंद केजरीवाल कहां मतदान करते हैं?
इस बार, आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का मतदान केंद्र बदला हुआ है। इसके पीछे, उनका घर का पता बदलना मुख्य कारण हैं। अब केजरीवाल और उनका परिवार श्रीमंत माधवराव सिंधिया मार्ग पर स्थित लेडी इरविन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर मतदान करेगा।
Manish Sisodia Voting Location: मनीष सिसोदिया कहां मतदान करते हैं?
आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और डिप्टी सीएम जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से मनीष सिसोदिया ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। इस बार, उनका भी मतदान केंद्र बदला हुआ था। इसके पीछे, उनका घर का पता बदलना मुख्य कारण हैं। इस दौरान कहा कि भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों पर आप नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा के पास करने के लिए कोई काम नहीं है। वे और क्या करेंगे? उन्होंने आगे कहा, "शिक्षा की क्रांति जीतेगी।।
Delhi CM Atishi Voting: दिल्ली सीएम आतिशी का वोट कहां?
कालकाजी सीट से आप की उम्मीदवार और दिल्ली की सीएम आतिशी बी-ब्लॉक कालकाजी स्थित एमसीडी प्रतिभा स्कूल में वोट डालने पहुंची। इस दौरान कहा कि दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा कि दिल्ली में यह चुनाव सिर्फ एक चुनाव नहीं है, यह एक धर्मयुद्ध है। यह अच्छे और बुरे के बीच की लड़ाई है... एक तरफ पढ़े-लिखे लोग हैं जो विकास के लिए काम कर रहे हैं और दूसरी तरफ ऐसे लोग हैं जो कर रहे हैं।
Delhi LG Voting: दिल्ली के उपराज्यपाल कहां मतदान करते हैं?
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने राज निवास मार्ग स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इस दौरान कहा कि दिल्ली चुनाव के लिए अपना वोट डालने के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा, "मैंने दिल्ली के लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है। मैं चाहता हूं कि दिल्ली के लोग मतदान में रिकॉर्ड बनाएं।
President Draupadi Murmu Voting: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहां से किया मतदान?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय, राष्ट्रपति एस्टेट में दिल्ली चुनाव के लिए मतदान करने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई।












Click it and Unblock the Notifications