Earthquake Live: भारत में भूकंप से अब तक किसी को कोई नुकसान नहीं, पाकिस्तान में 11 लोगों की गई जान
दिल्ली एनसीआर समेत राजस्थान अन्य कई राज्यों में मंगलवार देररात भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Earthquake live Update hindi: भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में मंगलवार की रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भारत में दिल्ली एनसीआर, राजस्थान हरियाणा समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए। भारत के कुछ हिस्सों में रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता का भूकंप था, वहीं कई इलाकों में 6.8 तीव्रता के झटके लगे। हालांकि बुधवार की सुबह तक भारत में भूकंप से किसी के हताहत या किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं आई है। वहीं पाकिस्तान में भूकंप ने तबाही मचाई है। पाकिस्तान में भूकंप से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है और 100 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
आइए जानते हैं कि इस भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों का ताजा अपडेट...
LIVE Feed
पंजाब में स्थानीय महिला कहती हैं, "मैं सोफे पर बैठी थी और अपने बेटे से बात कर रही थी जब वह हिलने लगा। मैंने शोर मचाया। सभी लोग बाहर निकले, बहुत तेज झटके महसूस किए गए।" एक अन्य महिला ने कहा , "मैं अपना बिस्तर लगा रही थी जब मेरे पति ने शोर मचाया और मुझे बाहर निकलने के लिए कहा। सभी लोग बाहर जमा हो गए।"












Click it and Unblock the Notifications