'राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान बेच रही ड्रग्स', सरगना तुषार का नाम कांग्रेस से जुड़ने के बाद BJP ने यूं घेरा
Delhi Drugs Seized: ड्रग्स तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दिल्ली पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए तस्करों के पास से पुलिस ने करीब 562 किलो कोकीन, फुकेत से लाया 40 किलो गांजा बरामद किया है। इस ड्रग्स की कीमत करीब 5 हजार 600 करोड़ है। वहीं, अब इस ड्रग्स सिंडिकेट के तार कांग्रेस पार्टी से जुड़ते नजर आ रहे है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्रग्स तस्करी के मुख्य आरोपी तुषार गोयल को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। तुषार गोयल, इंडियन यूथ कांग्रेस' का RTI सेल का चीफ है। तुषार गोयल की गिरफ्तारी के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज बकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की कड़ी आलोचना की।

भाजपा नेता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान ड्रग्स बेच रही है। इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहा कि कल दिल्ली में 5,600 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई। यह मात्रा महत्वपूर्ण है क्योंकि यूपीए सरकार (2006-2013) के दौरान पूरे भारत में केवल 768 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई थी।
2014-2022 तक भाजपा सरकार ने 22,000 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की है। ड्रग सिंडिकेट का मुख्य आरोपी और किंगपिन तुषार गोयल भारतीय युवा कांग्रेस आरटीआई सेल का प्रमुख रहा है। कांग्रेस पार्टी का उसके (तुषार गोयल) साथ क्या संबंध है? क्या यह पैसा कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनावों में इस्तेमाल किया जा रहा था?
क्या कांग्रेस के कुछ नेताओं का ड्रग तस्करों से कोई समझौता है? कांग्रेस खासकर हुड्डा परिवार को जवाब देना चाहिए कि आपका तुषार गोयल से क्या संबंध है?' वहीं, अब इन आरोपों पर कांग्रेस की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी वरुण कुमार पांडे ने कहा कि तुषार गोयल का हमारे किसी भी विभाग से कोई संबंध नहीं है।
वरुण कुमार पांडे ने बताया कि हमने उन्हें 16 अक्टूबर 2022 को अपनी पार्टी से निष्कासित कर दिया है और हमारे पास यह ऑन-रिकॉर्ड है और हमने इसकी प्रेस रिलीज़ सभी मीडिया हाउस को भेज दी है। बहुत जल्द हम भाजपा के झूठ और सुधांशु त्रिवेदी के खिलाफ़ कानूनी कदम उठाएंगे, हम उन्हें कानूनी नोटिस भेजेंगे।
भाजपा जो एजेंडा चलाने की कोशिश कर रही है, उससे उनकी घबराहट दिखती है क्योंकि 8 अक्टूबर को हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में उनकी सरकार नहीं बनेगी और वे पूरी तरह से हारने वाले हैं। खबर के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने तुषार गोयल के महिपालपुर स्थित गोदाम से 562 किलोग्राम कोकीन और थाईलैंड का 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना बरामद की है।
अंतरर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद मदाक पदार्थों की इस खेप की कीमत करीब 5,600 करोड़ रुपये बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने महिपालपुर से चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया। गोयल इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स गिरोह का प्रमुख वितरक बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications