दिल्ली में डॉक्टर के मर्डर केस का आरोपी रुड़की से गिरफ्तार, करने जा रहा था सुसाइड
नई दिल्ली। दिल्ली के रंजीत नगर में 25 साल की डॉक्टर की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध आरोपी डॉक्टर को शुक्रवार को उत्तराखंड के रुड़की से गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिला जानकारी के मुताबिक चंद्र प्रकाश वर्मा जो कि एक डॉक्टर भी और वो पीड़ित का फ्लैटमेट भी था। हत्या के बाद से वो फरार चल रहा था। उसे दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने रुड़की के गंग नहर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस का कहना है कि वर्मा नदी में कूदकर खुद को आत्महत्या करने की योजना बना रहा था। वह अलग-अलग होटलों में रह रहे थे लेकिन अक्सर उन्हें बदलते रहते थे। वर्मा रुड़की पहुंचने से पहले उत्तर प्रदेश भी गया था। डीसीपी सेंट्रल मनदीप सिंह रंधावा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की लेकिन विस्तृत जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा कि वर्मा को अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि रंजीत नगर स्थिति फ्लैट की तीसरी मंजिल में महिला और 29 साल का वर्मा अलग-अलग कमरों में रहते थे। हत्या के समय तीसरा फ्लैटमेट अपार्टमेंट नहीं था। तीनों ने करोल बाग के एक सरकारी अस्पताल में इंटर्न के रूप में काम कर चुके हैं। पुलिस को शक है कि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली पीड़िता गरिमा मिश्रा का वर्मा के साथ विवाद हो सकता था, जिसके बाद उसने रसोई के चाकू या फिर सर्जिकल ब्लेड का इस्तेमाल करके उसकी हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें- प्रेमिका का खूनी खेल, प्रेमी को कई टुकड़ों में काटकर कमरे में गाड़ा, सिर को नाले में फेंका












Click it and Unblock the Notifications