प्रेमिका का खूनी खेल, प्रेमी को कई टुकड़ों में काटकर कमरे में गाड़ा, सिर को नाले में फेंका
Delhi News, दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यह एक घर में कई टुकड़ों में एक शव मिला है, जिसका सिर गायब है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब बुधवार को मकान मालिक अपने किरायेदार के घर पहुंचे। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब मिट्टी खुदवाई तो अंदर कई टुकड़ों में सड़ी गली अवस्था में एक शव मिला, जिसका सिर गायब था। अहम बात यह है कि राजेश नाम का किरायेदार भी कई दिनों से लापता है। ऐसे में शक है कि शव कहीं किरायेदार का तो नहीं है। फिलहाल पुलिस ने किरायेदार की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सुनीता की मां के साथ लिव इन में रहता था रजेश
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, स्वरूप नगर निवासी राजेश (60) करीब नौ साल से सुनीता (30) के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। राजेश पहले सुनीता की मां के साथ लिव इन में रहता था। बाद में उसकी मां को झारखंड भेजकर सुनीता के साथ रहने लगा। दोनों एक ही फैक्ट्री में काम करते थे और साथ-साथ रहते थे। उससे सुनीता को एक बेटा भी हुआ, जो अब करीब आठ साल का है।

घर से हो गया था अचानक गायब
बताया जाता है कि 14 फरवरी को राजेश अचानक घर से गायब हो गया। बुधवार शाम को बाजार सीताराम में रहने वाला मकान मालिक अपना किराया लेने घर पहुंचा तो उन्होंने मकान के पीछे खाली पड़े भाग में कुछ हिस्सा खुदा हुआ देखा। शक होने पर उन्होंने किरायेदार की पत्नी ने पूछताछ की, पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो मिट्टी खुदवाई गई। फिर मकान मालिक ने पुलिस को घटना के बारे बता दिया।

कई टुकड़ों में काटा, सिर को नाले में फेंका
सुनीता ने पुलिस को बताया कि राजेश अक्सर शराब के नशे में आकर उसके साथ मारपीट करता था। इससे वह तंग आ गई थी। वह उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी। 13 फरवरी की रात को राजेश ने फिर से उसकी पिटाई की। उसी रात सुनीत ने राजेश की चाकू से हत्या कर दी। फिर सिर को भलस्वा डेरी इलाके के नाले में फेंक दिया। इसके बाद धड़ से हाथ व पैर अलग कर दिए। धड़ को घर के पीछे खाली जमीन में दफना दिया, शेष टुकड़े जगह-जगह फेंक दिए। पुलिस बरामद टुकड़ों का डीएनए टेस्ट कराएगी।












Click it and Unblock the Notifications