मनीष सिसोदिया की स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को चिट्ठी, केंद्र बनाए वैक्सीन खरीद और आवंटन की नीति

मनीष सिसोदिया की स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को चिट्ठी, केंद्र बनाए वैक्सीन खरीद और आवंटन की नीति

नई दिल्ली, 24 मई: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर जानकारी देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को चिट्ठी लिखी है। सिसोदिया ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को बताया है कि राजधानी में कोरोना वैक्सीन की काफी कमी है। जिसके चलते कई वैक्सीनेशन सेंटरों को बंद कर दिया गया है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से मांग की है पूरे देश में लोगों को वैक्सीन कैसे मिलेगी, इसको लेकर केंद्र सरकार एक पॉलिसी लेकर आए।

मनीष सिसोदिया की हहर्षवर्धन को चिट्ठी, Manish Sisodia writes to Harsh Vardhan over vaccine, Delhi, Manish Sisodia, Harsh Vardhan, coronavirus vaccine, coronavirus, कोरोना वायरस, मनीष सिसोदिया

Recommended Video

      Covid Vaccination पर महाभारत, Manish Sisodia ने उठाए ये सवाल | वनइंडिया हिंदी

      मनीष सिसोदिया ने अपनी चिट्ठी में डॉ हर्षवर्धन को लिखा है- कोरोना महामारी से निपटने में टीकाकरण को ही सबसे सटीक हथियार माना जा रहा है। केंद्र से निर्देशों के अनुरूप ही दिल्ली में भी वैक्सीन दी जा रही है लेकिन जितने लोगों को हम टीका दे सकते हैं। उससे काफी कम टीके दिए जा रहे हैं, इसकी वजह वैक्सीन का स्टॉक ना होना है क्योंकि जितनी मांग है, उससे बहुत कम वैक्सीन केंद्र से मिल रही है। हाल ही में 18 से 44 साल आयुवर्ग के लोगों के लिए 400 टीकाकरण केंद्रों को बंद कर दिया गया है। वहीं 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए भी कुछ केंद्रों पर वैक्सीन नहीं है।

      सिसोदिया ने कहा है कि केंद्र की ओर कहे जाने के बाद दिल्ली सरकार ने खुद से भी वैक्सीन खरीदने की कोशिश की। मॉडर्ना, फाइजर समेत कई कंपनियों से संपर्क किया गया लेकिन सभी का कहना है कि वो डील भारत सरकार से करेंगे ना कि राज्य सरकारों से। ऐसे में अब आपसे आग्रह है कि केंद्र की ओर से एक प्लान तैयार करिए, जिसमें वैक्सीन की खरीद और उसे राज्यों में बांटने को लेकर बताया जाए।

      फाइजर और मॉडर्ना का दिल्ली को कोरोना वैक्सीन देने से इनकार

      अरविंद केजरीवाल ने बताया है कि उनकी सरकार ने कोरोना वैक्सीन के लिए मॉडर्ना और फाइजर से बात की लेकिन कंपनियों ने डील से इनकार कर दिया। फार्मा कंपनियों की ओर से कहा गया है कि राज्य को वो वैक्सीन नहीं देंगे, सिर्फ केंद्र सरकार से ही इस पर बात करेंगे। केजरीवाल ने भी केंद्र सरकार से अपील है​ कि केंद्र विदेशी फार्मा कंपनियों से बात करके वैक्सीन आयात करे और राज्यों में बांटे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+