Amphan की वजह से दिल्ली का चढ़ा पारा, पिछले 24 घंटों में ये रहे देश के 10 सबसे गर्म स्थान
नई दिल्ली। कोरोना संकट से जूझ रहे दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में गर्मी बढ़ गई है, राजधानी में तापमान बढ़ने की एक बहुत बड़ा कारण महाचक्रवात 'अम्फान' भी है, भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि इस तूफान ने जम्मू-कश्मीर के ऊपर बने विक्षोभ को बेअसर कर दिया है, जिसके कारण दिल्ली में पारा चालीस के बार पहुंच गया है, अम्फान की वजह से हवा का रूख बदल गया है, अब राजस्थान की ओर से राजधानी में हवा का प्रवाह हो रहा है, जिसके कारण अब दिल्ली उबलने लगी है।

शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदलेगा
हालांकि आईएमडी ने कहा है कि शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदलेगा और बारिश की संभावना बन रही है लेकिन आईएमडी ने कहा है कि दिल्ली का तापमान आने वाले दिनों में काफी बढ़ने वाला है, हो सकता है कि 43 डिग्री सेल्सियस का भी आंकड़ा पार कर जाए।
Recommended Video

एमपी का खरगौन शहर शीर्ष पर
जबकि स्काईमेटवेदर के मुताबिक केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि मध्य भारत के कई शहरों में गर्मी बढ़ी है, पिछले 24 घंटों के दौरान देश के टॉप 10 सबसे गर्म स्थान में शीर्ष पर एमपी का खरगौन शहर है, जहां का तापमान 45.0 रहा, इसके बाद नंबर दो राजस्थान का बाड़मेर शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहा, तीसरे नंबर पर 44 डिग्री तापमान के साथ महाराष्ट्र का अकोला शहर है, जबकि चौथे, पांचवे नंबर और छठे नंबर पर गुजरात का दीसा, सुरेंद्र नगर और भुज रहे तो नंबर 7 की पोजिशन पर महाराष्ट्र का नागपुर, आठवें नंबर पर राजस्थान का जैसलमेर, नंवे नंबर पर महाराष्ट्र का जलगांव और 10वें नंबर पर आंध्रप्रदेस का रेंटाचिंतला रहा।

2020 होगा काफी हॉट
इससे पहले वैज्ञानिकों ने कहा था कि साल 2020 निश्चित रूप से दुनिया का सबसे गर्म साल होगा, इस साल गर्मी बीते 4 साल के सारे रिकॉर्ड को तोड़ देगी। यूएस नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन ने भी अनुमान लगाया है कि साल 2020 काफी गर्म होने वाला है, अमेरिकी एजेंसी ने यह भी कहा कि 2020 बीते पांच सालों के गर्मी के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा।

केरल में लेट पहुंचेगा मानसून
Southwest Monsoon को केरल तट पर पहुंचने में 5 जून तक का समय लग सकता है, आमतौर पर यहां मानसून की पहली बारिश 1 जून को हो जाती है, हालांकि आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा था कि 'चक्रवात' मानसून की प्रगति में मदद करेगा, जो इस साल सामान्य रहने की संभावना है, विभाग ने कहा कि राजधानी दिल्ली में मानसून की सामान्य शुरुआत 23 जून से 27 जून के बीच में होगी तो वहीं दूसरी ओर मुंबई और कोलकाता में मानसून क्रमश: 10 और 11 जून के बीच पहुंचेगा और चेन्नई में 1 से 4 जून तक इसके पहुंचने की संभावना है, जबकि महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में, मानसून मौजूदा सामान्य तारीखों की तुलना में 3-7 दिनों की देरी से आएगा।
-
Aaj Ka Mausam: यूपी-एमपी समेत 10 राज्यों में रेन अलर्ट, क्या है IMD का ताजा अपडेट? -
Russia floods: रूस के दागेस्तान में कुदरत का कहर! 3 लाख लोग अंधेरे में कैद, मखाचकाला में लगी इमरजेंसी -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में कई राज्यों में बदलेगा मौसम, यूपी-बिहार समेत 9 राज्यों में रेन अलर्ट -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में कहर बरपाएंगे दो पश्चिमी विक्षोभ, यूपी-दिल्ली समेत 10 राज्यों में रेन अलर्ट -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में अगले 48 घंटे में नए संकट का अलर्ट, बाहर निकलने से पहले पढ़ें IMD की ये चेतावनी! -
IMD Alert: मुंबई से पुणे तक पारा 34 के पार, उमस ने किया बेहाल, अगले 48 घंटों के मौसम का हाल, कब होगी बारिश? -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल












Click it and Unblock the Notifications