दिल्ली कोर्ट ने सलमान खुर्शीद की 'Sunrise Over Ayodhya' बुक पर रोक लगाने से किया इनकार
नई दिल्ली, 18 नवंबर। दिल्ली की अदालत ने बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता सलमान खुर्शीद की सनराइज ऑन अयोध्या के प्रकाशन, प्रसार और बिक्री को रोकने से इंकार कर दिया है। कोर्ट ने ये फैसला इससे संबंधित केस में सुनवाई करते हुए सुनाया है। आरोप था कि इस किताब से समाज के एक बड़े वर्ग की भावनाओं को कथित रूप से आहत किया है इसलिए खुर्शीद की किताब को के प्रकाशन, प्रसार और बिक्री को रोकने के निर्देश की मांग की गई थी। कोर्ट ने इस मुकदमे में एकतरफा निषेधाज्ञा देने से इनकार कर दिया।

हिंदू सेना के अध्यक्ष ने लगाया था ये आरोप
हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता द्वारा दायर मुकदमे में कथित रूप से भावनाओं को आहत करने के लिए "सनराइज ओवर अयोध्या" बुक के प्रकाशन, प्रसार और बिक्री को रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की गई थी। याचिकाकर्ता ने कोर्ट में दावा किया कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य में अल्पसंख्यकों का ध्रुवीकरण और वोट हासिल करना था। अतिरिक्त दीवानी न्यायाधीश प्रीति परेवा ने 18 नवंबर को मुकदमे की सुनवाई पर बहस और स्पष्टीकरण के लिए मामला रखा।
जानें कोर्ट ने सुनवाई के दौरान क्या कहा
कोर्ट ने इस केस की सुनवाई में कहा अदालत की राय में न तो ये प्रथम दृष्टया मामला है और न ही वादी के पक्ष में विज्ञापन-अंतरिम पूर्व-पक्षीय निषेधाज्ञा देने के लिए कोई असाधारण परिस्थिति वर्तमान मामले में बनाई गई है। न्यायाधीश ने कहा इसके अलावा केस दायर करने वाला वादी यह स्थापित करने में असफल रहा। वादी यह स्थापित करने में सक्षम नहीं है कि पुस्तक या पुस्तक के कथित 'आक्रामक' अंशों से बचने के लिए उसे असुविधा होगी। इसलिए इस स्तर पर अंतरिम एकतरफा राहत देने संबंधी प्रार्थना को अस्वीकार कर दिया गया है।
लेखक और प्रकाशक को किताब लिखने और पब्लिश करने का अधिकार है
कोर्ट ने कहा लेखक और प्रकाशक को किताब लिखने और पब्लिश करने का अधिकार है। ऐसी निषेधाज्ञा से प्रकाशकों को कठिनाई होगी और लेखक के भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का हनन होगा। ये भी कहा गया आवेदक हमेशा किताब के खिलाफ प्रचार कर सकता है और यहां तक कि कथित अनुच्छेदों का खंडन भी प्रकाशित कर सकता है जिससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है।
जानें किताब में ऐसा क्या है
बता दें अयोध्या पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की पुस्तक में विशेष रूप से कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवादी समूहों के साथ "हिंदुत्व" की तुलना करते हुए कुछ लाइने लिखी हैं जिस पर बवाल मचा है। हालांकि खुर्शीइ इस पर अपनी सफाई भी दे चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications