मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली की अदालत ने दिए विजय माल्या की संपत्ति जब्‍त करने के आदेश

नई दिल्‍ली। भारतीय बैंकों से करोड़ों का लोन लेकर विदेश भागे शराब करोबारी विजय माल्‍या को दिल्‍ली की एक अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में संपत्ति जब्‍त करने का आदेश दिया है। पटियाला हाउस कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को माल्या की संपत्ति जब्त करके उसे कुर्क करने का भी आदेश दिया है। कोर्ट ने ईडी को माल्या की संपत्ति कुर्क करने और स्टेटस रिपोर्ट देने के लिए 8 मई तक का समय दिया है।

मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली की अदालत ने दिए विजय माल्या की संपत्ति जब्‍त करने के आदेश

देश में अपने शराब और एयरलाइन्स कारोबार से हमेशा सुर्खियों में रहे विजय माल्या पर लगभग एक दर्जन बैंकों से किंगफिशर एयरलाइन्स के नाम पर 9000 करोड़ रुपये कर्जा लेकर धांधली करने का आरोप है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय क्रिमिनल प्रोसीजर एक्ट की धारा 83 के तहत माल्या की संपत्ति जब्त करेगी।

क्या है ईडी का आरोप

ईडी ने कोर्ट में माल्या के आरोप पत्र में कहा था कि माल्या ने 1996, 1997 और 1998 में लंदन में हुई फार्मूला वन रेसिंग के दौरान एक ब्रिटिश फर्म को लगभग 1 करोड़ 29 लाख रुपए दिए थे। आरोप है कि माल्या ने यह पैसा अपनी कंपनी किंगफिशर के लोगो को यूरोप में दिखाने की एवज में दिए थे। आरोप है कि यह भुगतान आरबीआई से बैगर अनुमति लिए दिए गए थे। इसे फॉरेन एक्सचेंज रेग्युलेटरी अथॉरिटी (फेरा) का उल्लंघन माना गया। दिल्ली की एक कोर्ट ने इस मामले में विजय माल्या के खिलाफ समन जारी किया था। लेकिन, हाजिर न होने पर कोर्ट ने अपराधी घोषित कर दिया। इसे भी पढ़ें- थाने में किन्‍नर के उतरवाए कपड़े, न्‍यूड फोटो खींच पुलिसवालों ने सोशल मीडिया पर किए वायरल

लंदन में हो रही है सुनवाई

भारत में एक दर्जन से अधिक बैंकों से धोखाधड़ी करने के बाद से फरार कारोबारी विजय माल्या को दिसंबर 2017 में इंग्लैंड की एक एक कोर्ट ने प्रति सप्ताह महज 4.5 लाख रुपये खर्च करने की छूट दी थी। माल्या पर इंग्लैंड की कोर्ट में प्रत्यर्पण मामले की सुनवाई चल रही है और भारत से वित्त मंत्रालय समेत विदेश मंत्रालय माल्या के प्रत्यर्पण की लगातार कोशिशें कर रहा है।

इंग्लैंड की कोर्ट के दस्तावेजों के मुताबिक विजय माल्या ने कोर्ट से 18 लाख रुपये प्रति सप्ताह की खर्च करने की मांग की थी, लेकिन उनके खिलाफ बैंक लोन धोखाधड़ी के चलते कोर्ट ने उम्मीद से कम की मंजूरी दी है। लंदन कोर्ट में दिये साक्ष्यों के मुताबिक इंग्लैंड में विजय माल्या के पास कम से कम तीन मकान, दो जहाज, कई कारें मौजूद हैं। उनके दो जहाज (याच) फोर्स इंडिया और जिप्पो की बाजार में बोली लगी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+