विजय माल्या 'भगोड़ा' घोषित, FERA उल्लंघन मामले में हुई कार्रवाई
नई दिल्ली। शराब कारोबारी विजय माल्या की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने माल्या को भगोड़ा घोषित कर दिया है। फेरा उल्लघंन मामले में कोर्ट ने कार्रवाई करते हुए माल्या को भगोड़ा घोषित कर दिया।

आपको बता दें कि कोर्ट ने फॉरेन करेंसी रेग्युलेशन एक्ट उल्लंघन मामले में माल्या द्वारा ईडी के समन को बार-बार अनदेखी करने पर माल्या को भगोड़ा घोषित किया गया है। ईडी ने एफईआरए मामले में नियमों का उल्लंघन करने पर माल्या को भगोड़ा घोषित करने के लिए कोर्ट में याचिका दायर किया था, जिसके बाद आज कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया।
गौरतलब है कि ईडी के मुताबिक लंदन फॉर्मूला रेस किंगफिशर लोगो प्रदर्शित करने के लिए ब्रिटिश फर्म को 2 लाख डॉलर दिए। ये भुगतान रिजर्व बैंक की मंजूरी के बिना किया गया, जो की एफएआरए नियमों का उल्लंघन है।












Click it and Unblock the Notifications