Coronavirus cases in Delhi: राजधानी दिल्ली में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में 7000 के करीब पहुंचे नए मामले
Coronavirus cases in Delhi: राजधानी दिल्ली में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में 7000 के करीब पहुंचे नए मामले
नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन के आते ही दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में तेजी आ गई है। दिवाली की तैयारियों में बाजारों में रौनक बढ़ी है तो वहीं कोरोना संक्रमण में भी तेजी आ गई है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले पिछले 24 घंटे में अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। बुधवार को दिल्ली में कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या 7 हजार के करीब पहुंच गई। इन आंकड़ों ने दिल्ली में कोरोना ने अब तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

बुधवार को जारी किए गए सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटों में 5797 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। वहीं दिल्ली में अब तक 3,65,866 लोग कोविड से ठीक हो गए हैं। वहीं दिल्ली में फिलहाल कोरोना संक्रमण दर 11.61 फीसदी है। जबकि रिकवरी रेट 89.24 फीसदी पर पहुंच गया है। वहीं दिल्ली में कंटेंमेंट जोन की संख्या फिर से बढ़कर 3596 हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications