Delhi Elections 2020: एग्जिट पोल के नतीजों के बाद कांग्रेस ने कहा सब होंगे फेल

Delhi Elections 2020: एग्जिट पोल के नतीजों के बाद कांग्रेस ने कहा सब होंगे फेल

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 खत्म हो गया है। अब सभी राजनीतिक दलों की निगाहें चुनाव के नतीजों पर है। चुनाव के नतीजे सामने आने से पहले एग्जिट पोल में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी की वापसी के संकेत मिल रहे हैं। सभी एग्जिट पोल ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का अनुमान लगाया है। वहीं दूसरे नंबर पर बीजेपी और कांग्रेस को सबसे बड़ा नुकसान होने के संकेत दिए हैं।

 Delhi Congress President Subhash Chopra said that All exit polls are going to fail.

एग्जिट पोल के नतीजें आने के बाद जहां आम आदमी पार्टी उत्साहित है तो वहीं कांग्रेस और बीजेपी की बेचैनी बढ़ती जा रही है। दिल्ली कांग्रेस ने इन एग्जिट पोल्स को नकार दिया है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा है कि सभी एग्जिट पोल फेल हो रहे हैं। बीजेपी को 20 सीटें भी नहीं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली में सरकार नहीं बना पाएंगे। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि एग्जिट पोल जो दिखा रहे हैं, उससे कांग्रेस बहुत बेहतर करने जा रही है। परिणाम आने तक प्रतीक्षा करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+