केजरीवाल के खिलाफ राजेश लिलोठिया ने चुनाव लड़ने की जताई इच्छा
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आठ फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों को राजनीतिक हलचल काफी तेज हो गई है। राजनीतिक दल लगातार अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर रहे हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा से चुनाव लड़ रहे है। उनके खिलाफ अभी तक बीजेपी और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। लेकिन अब दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।

दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने भी अपने चुनाव लड़ने के बारे में सोमवार को ऐलान करते हुए कहा कि, मैंने अपनी पंसदीदा सीट के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी को अपनी इच्छा बता दी है अगर पार्टी यह सोचती है कि मैं अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ूं, तो मैं इसके लिए तैयार हूं। वहीं ये खबरें भी आ रही हैं कि, केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की बेटी लतिका दीक्षित या फिर बहन रमा धवन को प्रत्याशी बनाने की जुगत में है, लेकिन ये दोनों अभी तक चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं हैं।
वहीं, बीजेपी में भी केजरीवाल के खिलाफ मजबूत चेहरे को उतारने के लेकर मंथन जारी है। बीजेपी नई दिल्ली सीट से राज्यसभा सदस्य विजय गोयल, शाजिया इल्मी और सुनील यादव को नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ाना चाहती है। इसके अलावा 2015 में नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ने वाली नुपुर शर्मा फिर से केजरीवाल दांव खेल सकती है। साल 2013 में केजरीवाल ने यहां पर विजेंद्र गुप्ता और शीला दीक्षित को हराया था। इसके बाद साल 2015 के विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी की प्रवक्ता नूपुर शर्मा को हराया था।












Click it and Unblock the Notifications