झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजॉय कुमार AAP में शामिल, गंभीर आरोप लगाकर छोड़ी थी पार्टी
Recommended Video
नई दिल्ली। झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजॉय कुमार ने आज आम आदमी पार्टी ज्वॉइन कर ली। अजॉय कुमार ने लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में अजॉय कुमार ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली।

अजॉय कुमार ने कांग्रेस छोड़ते समय अपने त्यागपत्र में झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने व्यक्तिगत हित को पार्टी हित से ऊपर रखा, उन्होंने अपने त्यागपत्र में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय, रामेश्वर ओरान, प्रदीप बालमुच्चू, चंद्रशेखर दूबे, फुरकान अंसारी तथा अन्य नेताओं पर लोकसभा चुनाव के दौरान व्यक्तिगत हित को पार्टी हित से आगे रखने का आरोप लगाया था और राज्य में लोकसभा चुनाव में हार का ठीकरा इन सभी नेताओं पर फोड़ा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी पार्टी के ही नेताओं ने उनपर हमला करने के लिए गुंडे भेजे थे।












Click it and Unblock the Notifications