बड़ी खबर: अस्पताल में भर्ती हुईं सोनिया गांधी, सामने आई वजह
नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगागराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रविवार देर शाम सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शनिवार को बजट सत्र के दौरान भी सोनिया गांधी संसद में उपस्थित नहीं थी। देर शाम उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली। आपको बता दें कि सोनिया गांधी पिछले कुछ साल से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान हैं।

सोनिया गांधी के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही ट्वीटर पर कांग्रेस नेताओं के संदेश आने लगे। उनके स्वास्थ्य के लिए कामनाएं की जाने लगी। उनके स्वास्थ्य को लेकर अभी अस्पताल की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पेट दर्द की शिकायक के बाद उन्हें गंगा राम अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनके कई मेडिकल टेस्ट किए जा रहे हैं। डॉक्टरों की टीम सोनिया गांधी के स्वास्थ की जांच कर रही है। इससे पहले साल 2017 में सोनिया गांधी विदेश में भी इलाज करवा चुकी हैं।
गौरतलब है कि काफी समय से तबीयत ठीक नहीं रहने के कारण वो राजनीति में भी कम सक्रिय रहने लगी हैं। सार्वजनिक तौर पर भी कम नजर आती हैं। दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी प्रचार जोर पर हैं, लेकिन सोनिया गांधी चुनावी रैलियों में नजर नहीं आईं। अपने स्वास्थ्य की वजह से सोनिया गांधी वे पार्टी की कमान राहुल गांधी को सौंपी थी, लेकिन लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद छोड़ दिया, जिसके बाद सोनिया गांधी को एक बार फिर पार्टी की बागडोर संभालनी पड़ी।


Click it and Unblock the Notifications
