दिल्ली: वेश्यावृत्ति के लिए लाई गई 39 महिलाओं को स्वाति मालीवाल ने छुड़ाया

नई दिल्ली। देश की राजधानी में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय वेश्यावृत्ति रैकेट का बड़ा रैकेट सामने आया है। यहां दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस की मदद से मंगलवार देर रात 39 लड़कियों को इस रैकेट से छुड़ाया है। इन सभी लड़कियों को पहाड़गंज इलाके से आजाद कराया गया। जानकारी के अनुसार इन सभी लड़कियों को नेपाल से यहां वेश्यावृत्ति के लिए लाया गया था, लेकिन समय रहते इन लड़कियों को बचा लिया गया। ये सभी महिलाएं पहाड़गंज के एक होटल में थीं, जहां से इन्हें छुड़ाया गया है।

साझा ऑपरेशन में छुड़ाया गया

साझा ऑपरेशन में छुड़ाया गया

इससे पहले भी स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को 18 महिलाओं को छुड़ाया था। इन महिलाओं वसंत विहार पुलिस थाना क्षेत्र से छुड़ाया था। यह संयुक्त अभियान वाराणसी पुलिस की अपराध शाखा और दिल्ली पुलिस ने मिलकर किया था, जिसके बादद एक मकान में छापेमारी करके 18 नेपाली महिलाओं को छुड़ाया गया था। पुलिस ने बताया कि इन महिलाओं को पिछले कुछ दिनों से एक घर में बंद करके रखा गया था और उन्हें जल्दी ही तस्करी के जरिए खाड़ी के देशों में भेजने की योजना थी।

खाड़ी के देश भेजने की थी तैयारी

खाड़ी के देश भेजने की थी तैयारी

पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इस घटना के बारे में स्वाति मालीवाल ने बताया कि महिलाओं को आश्रय गृह में भेजा जाएगा और इसके बाद इन्हें नेपाली दूतावास से संपर्क किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिस जगह पर इन महिलाओं को रखा गया था वहां से कुल 68 पासपोर्ट बरामद किए गए हैं, जिसमे से 7 पासपोर्ट भारतीय हैं। पुलिस के अनुसार इन नेपाली महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर यहां लाया गया है। पहले इन महिलाओं को वाराणसी लाया गया और इसके बाद इन्हें खाड़ी के देश भेजने की तैयारी थी।

गरीब परिवार की हैं महिलाएं

गरीब परिवार की हैं महिलाएं

जिन महिलाओं को पुलिस ने छुड़ाया है वह नेपाल के भूकंप प्रभावित इलाके की रहने वाली हैं। महिला आयोग के अनुसार ये महिलाएं बहुत गरीब परिवार की हैं और ये भूकंप प्रभावित इलाकों की रहने वाली हैं। इनमे से ज्यादातर महिलाओं ने अपना घर भूकंप में खो दिया है और इनका परिवार खत्म हो चुका है। अधिकतर महिलाओं की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच की है।

इसे भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर में युवती को बंधक बनाकर 11 आदमियों ने 8 महीने तक किया रेप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+