JNU मामले में केजरीवाल का LG पर हमला- सरकारी काम में रुकावट डालने की जगह पुलिस को सुधारें

नई दिल्‍ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के मार्च के दौरान पत्रकार से हुई बदसलूकी के बाद दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्‍यपाल (LG) अनिल बैजन पर हमला बोला है। केजरीवाल ने कहा कि बैजल को दिल्ली सरकार के काम में रुकावट डालने की जगह दिल्ली पुलिस व्यवस्था को सुधारने का काम करना चाहिए। केजरीवाल ने मार्च के दौरान की एक कथित विडियो पोस्ट की। जिसमें कुछ पुलिसकर्मी भीड़ पर लाठीचार्ज करते दिख रहे हैं। विडियो के साथ केजरीवाल ने लिखा, 'माननीय उपराज्यपाल को दिल्ली सरकार के प्रॉजेक्ट में रुकावट बनने से ज्यादा वक्त दिल्ली की पुलिस व्यवस्था को सुधारने में लगाना चाहिए।'

JNU मामले में केजरीवाल का LG पर हमला- सरकारी काम में रुकावट डालने की जगह पुलिस को सुधारें

उल्‍लेखनीय है कि जेएनयू के छात्र-छात्राएं प्रोफेसर अतुल जौहरी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। उनपर जेएनयू की छात्राओं ने ही सेक्सुअल हैरसमेंट का आरोप लगाया है। यह मार्च अतुल जौहरी और वीसी के खिलाफ एजुकेशन के मुद्दों को लेकर निकाला गया था। जिसमें हजारों की संख्या में छात्र मौजूद थे। वहां पुलिस ने कथित तौर पर सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश कर रहे छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज किया था।

इस लाठीचार्ज के बाद एक महिला पत्रकार ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने उन्हें पीटा और उनके साथ छेड़छाड़ की। महिला पत्रकार की शिकायत और कुछ विडियो-फोटोज सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस के खिलाफ बातें होने लगी थीं। मामला बढ़ता देख पुलिस को माफी मांगते हुए जांच के आदेश देने पड़े। शनिवार को दिल्ली पुलिस के पीआरओ मधुर वर्मा ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सब गलतफहमी की वजह से हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+