Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लोगों को दी New Year की बधाई, कहा- कोरोना वॉरियर्स को सलाम करता हूं

नई दिल्ली। Delhi CM on New Year: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नए साल के मौके पर लोगों को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना वायरस से लड़ाई में फ्रंटलाइन पर रहे लोगों को सलाम किया है। अपने ट्वीट में अरविंद केजरीवाल ने लिखा है, 'मैं डॉक्टर, नर्स, पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी सहित हमारे सभी कोरोना योद्धाओं को सलाम करता हूं। वे इस कठिन परिस्थिति में भी लोगों की सेवा करते रहे।'

Recommended Video

    Happy New Year 2021: CM Arvind Kejriwal ने लोगों को दी नए साल की बधाई, देखिए | वनइंडिया हिंदी
    delhi, delhi cm, arvind kejriwal, new year 2020, new year, coroan warriors, दिल्ली, दिल्ली सीएम, अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, नई साल 2021

    सीएम केजरीवाल ने वीडियो शेयर करते हुए कहा है, 'गुजरा साल ना केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए मुश्किलों भरा रहा है। पूरी दुनिया ने मानव जाति की सबसे बड़ी महामारी कोरोना का सामना किया। मैं सलाम करता हूं अपने कोरोना वॉरियर्स को, डॉक्टर्स को, नर्सिस को, मेडिकल स्टाफ को, सफाईकर्मियों को, सभी सामाजिक धार्मिक संस्थाओं को बेहद कठिन परिस्थितियों में आप जनता की सेवा में लगे रहे। महामारी के इस मुश्किल दौर में दिल्ली के मजबूत मेडिकल सिस्टम ने पूरी दुनिया के सामने कई उदाहरण पेश किए।

    दिल्ली ने दिखा दिया कि हम दुनिया के विकसित देशों से कम नहीं हैं। इस दौरान दिल्ली ने बहुत से ऐसे काम किए, जिन्हें बाद में दूसरे कई देशों और कई सरकारों ने फॉलो किया। लेकिन अभी सिर्फ ये साल गया है, कोरोना नहीं गया। हमें सावधानी बरतनी है, कोरोना से बचने के लिए नियमों का पालन करना है। उम्मीद है कि जल्द ही भारत में वैक्सीन आएगी। सबकुछ फिर से सामान्य होगा, लेकिन तब तक अपना और अपने परिवार का ख्याल रखना। ये नया साल नई उम्मीदों को लेकर आया है। आप सब लोग खुश रहें, स्वस्थ्य रहें, खूब तरक्की करें, नए साल की आप सबको ढेर सारी शुभकामनाएं।' आपको बता दें आज नए साल का पहला दिन और हर कोई इस साल में एक बार फिर सामान्य जिंदगी जीने की उम्मीद कर रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+