शपथ लेकर केजरीवाल ने की भारतीय क्रिकेट टीम की जीत की कामना

नई दिल्ली। दिल्ली के नवनियुक्त मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को भरोसा जताया कि भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी विश्व कप 2015 का खिताब जरूर जीतेगी।

Arvind Kejriwal

केजरीवाल ने रामलीला मैदान में शपथ-ग्रहण के बाद कहा कि मुझे भरोसा है कि भारतीय टीम विश्व कप जरूर जीतेगी। मैं उसके हर सदस्य को शुभकामनाएं देता हूं। विश्व कप की शुरुआत शनिवार को हुई, जिसकी मेजबानी न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया संयुक्त रूप से कर रहे हैं।

भारत विश्व कप का अपना पहला पूल मैच रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ एडिलेड में खेलेगा। भारत ने 2011 में विश्व खिताब जीता था और इस साल उस पर खिताब बचाए रखने का दबाव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+