कर्नाटक: कुमारस्वामी के शपथ समारोह में होंगे शामिल दिल्ली के CM केजरीवाल
नई दिल्ली। कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद अब जेडीएस-कांग्रेस साथ मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने कहा है कि जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के नेता कुमारस्वामी बुधवार को अकेले ही पद की शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल के शेष सदस्य बहुमत साबित करने के लिए होने वाले शक्ति परीक्षण के पश्चात शपथ लेंगे। इस बीच कुमारस्वामी के शपथ में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है।

23 मई को होने वाले शपथ ग्रहण में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल होने वाले हैं। उन्हें खुद एचडी देवगौड़ा ने शपथ समारोह में शामिल होने का न्यौता भेजा है। अरविंद केजरीवाल के शपथ में शामिल होने की पुष्टि मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से की गई है। शपथ समारोह में आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, तेलंगाना के सीएम केसी राव, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह भी शामिल हो सकते हैं।
जेडीएस नेता और कर्नाटक के भावी मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले सरकार गठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए आज कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications