खुद का मजाक उड़ाने वाले VIDEO को केजरीवाल ने किया शेयर, जिसे देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर जोक्स, मीम्स, वीडियो और व्यंग्यात्मक कार्टून्स वायरल होते रहते हैं लेकिन इन पर कभी भी सीएम की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आती है लेकिन इस बार खुद अपने से संबंधित फनी वीडियो को दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो कि एक अचरज की बात है, अपने ऊपर बने वीडियो को अरविंद केजरीवाल ने 'आप का मेहता' पेज से रिट्वीट किया है।

इस स्पूफ वीडियो में मशहूर सिंगर सोनू कक्कड़ एक गाना गा रही हैं, जिसके बोल हैं कि बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम, इसके बाद अरविंद केजरीवाल का भाषण आता है, जिसमें वह कहते हैं, तो कर न, परेशान हो गये हम लोग ढाई साल से, ये भी परेशान हो गये, हम भी परेशान हो गये, करो फिर।
ये वीडियो मात्र 16 सेकंड का है जिसे अब तक 103 हजार लोगों ने देख लिया है और अभी भी ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि जब से केजरीवाल ने ये वीडियो शेयर किया है, लोगों ने उनसे भी काफी सवाल कर डाले हैं, कुछ लोगों ने अरविंद केजरीवाल के लिए लिखा है कि खुद को ही ट्रोल करके क्या सिम्पैथी लोगे अब अरविंद केजरीवाल, वहीं, एक अन्य ने लिखा- केजरीवाल तुस्सी ग्रेट हो, इस बार आपका प्रचार हमलोग भी करेंगे।
देखें वीडियो












Click it and Unblock the Notifications