अरविंद केजरीवाल ने कहा- साल 2019 का चुनाव मोदी बनाम जनता होगा
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में विपक्ष की दावेदारी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि साल 2019 के चुनाव जनता और मोदी के बीच होंगे। एक पुस्तक विमोचन समारोह में पत्रकार और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी के साथ मंच साझा करते हुए केजरीवाल ने कहा कि GST और नोटबंदी ने आम लोगों के साथ-साथ छोटे व्यापारियों का जीवन खराब कर दिया है। केजरीवाल ने कहा कि देश के अंदर तमाम मुद्दों पर लोगों को दिक्कते हैं। केजरीवाल ने कहा कि गाय और पद्मावती जैसे मुद्दे कभी भी उछाले जा सकते है लेकिन जब जब आम लोगों को दिक्कतें हो रही हों तो ऐसे मुद्दे असर नहीं डालते।

केजरीवाल ने न्यायाधीश लोया के मौत की निष्पक्ष और न्यायिक जांच की मां भी की थी। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी और ममता बनर्जी की तृणमूल जैसे दल 2019 में मोदी सरकार को चुनौती दे सकते हैं। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए विपक्षी दलों को एक होना चाहिए। शौरी ने कहा कि , 'अगर आप वाकई सोचते हैं कि देश संकट में है, तब आपको इकट्ठा होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications