VIDEO: केजरीवाल ने खोला राज, कैसे बिजली, पानी, महिलाओं के लिए सफर फ्री कर पाए
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल सरकार लगातार अपने काम से दिल्लीवासियों में अपनी पकड़ मजबूत करने की कवायद में जुटी हुई है। सरकार की कोशिश लगातार यही है कि दिल्ली के लोगों को अच्छी से अच्छी सुविधाएं मिल सकें, वो भी कम कीमत पर। यही वजह है कि पहले बिजली और पानी को लेकर अहम फैसले के बाद अब केजरीवाल सरकार ने डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा का आगाज किया है। भाईदूज यानी मंगलवार से इस सुविधा की शुरुआत हुई। खुद सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस सुविधा को लेकर महिलाओं की प्रतिक्रिया जानने के लिए बस में यात्रा की और उनसे बातचीत भी की। यही नहीं इस सुविधा के शुरू होने के बाद बुधवार को केजरीवाल ने साफ किया कि उनका मकसद जनता के लिए काम करना है। इस बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो मैसेज अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस वीडियो मैसेज में उन्होंने बताया है कि आखिर उनकी सरकार दिल्ली में इतनी सारी सुविधाएं मुफ्त कैसे मुहैया करा रहे हैं।

केजरीवाल ने बताया- कैसे फ्री की सुविधाएं
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अपने ट्विटर पर एक वीडियो मैसेज ट्वीट करने के साथ ये राज भी खोला कि आखिर कैसे उनकी सरकार बिजली, पानी, महिलाओं के लिए सफर फ्री कर पाई। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "बहुत लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि हमने दिल्ली में इतनी सारी सुविधाएं मुफ्त कैसे कर दी? टैक्स न बढ़ाने के बावजूद हर सरकारी सुविधा को पहले से बेहतर कैसे बनाया? ये सब इसीलिए हो पाया क्योंकि दिल्ली में सरकार ईमानदार है। हम जनता के टैक्स का पूरा पैसा जनता पर ही खर्च करते हैं।"

'ये सब इसीलिए हो पाया क्योंकि दिल्ली में सरकार ईमानदार है'
वीडियो मैसेज में अरविंद केजरीवाल ने बताया, "आपको याद होगा राजीव गांधी ने एक बार बोला था कि अगर 100 रुपये ऊपर से चलते हैं तो 15 रुपये नीचे पहुंचते हैं 85 रुपये भ्रष्टाचार में चले जाते हैं। राजीव गांधी ने ये बातें 1986 में बोला था कि 85 रुपये भ्रष्टाचार में चले जाते हैं महज 15 रुपये जनता के ऊपर खर्च होते हैं। मैंने क्या किया है, मैंने आपके टैक्स के 85 रुपये चोरी होने से बचा लिए हैं। बस यही किया है मैंने। अब जो 85 रुपये बचाए मैंने उनमें से 75 रुपये मैं आपके स्कूल बनाने में खर्च कर देता हूं, मैं आपके अस्पताल बनाने में खर्च कर देता हूं।

'राजीव गांधी ने 1986 में बोला था कि 85 रुपये भ्रष्टाचार में चले जाते हैं'
केजरीवाल ने आगे बताया, "इसी पैसे से मैं आपकी सड़कें बनवा रहा हूं, सारी कॉलोनियों में सीवर की पाइप लाइन डलवा रहा हूं, नालियां बनवा रहा हूं, गलियां बनवा रहा हूं, पानी का पाइपलाइन डलवा रहा हूं। ये सारे काम जो 85 रुपये भ्रष्टाचार से बचाए मैंने उसमें 75 रुपये इस पर खर्च कर देता हूं काम करवाने पर और जो 10 रुपये बचे उससे आपकी टिकट फ्री कर देता हूं। उससे आपकी बिजली सस्ती कर देता हूं, उससे आपका पानी सस्ता कर देता हूं। उससे आपके बच्चे स्कूल जाते हैं उनकी पढ़ाई मुफ्त कर देता हूं। अस्पतालों में दवाइयां-टेस्ट मुफ्त कर देता हूं। उससे हम ऐसी योजना लाते हैं कि दिल्ली में अगर किसी का एक्सीडेंट होगा तो उसके इलाज का खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी।"
'जो 85 रुपये भ्रष्टाचार में जा रहे थे उन्हें बचा के मैंने सहूलियत दी तो क्या गलत किया'
सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया, "अगर मैंने जो 85 रुपये भ्रष्टाचार में जा रहे थे उन्हें बचा के उन पैसों से आपके स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सीवर लाइन डलवा दी और कुछ पैसों से आपको सहूलियत दे दी, आपकी बिजली सस्ती कर दी, आपका पानी सस्ता कर दिया, आपकी यात्रा फ्री कर दी तो इसमें मैंने गलत क्या किया। मैंने तो भ्रष्टाचार रोका है ना तो इसका स्वागत होना चाहिए। इसका विरोध नहीं करना चाहिए। पार्टी से ऊपर उठकर इसका सबको स्वागत करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:- दिल्ली: महिलाओं को सीएम केजरीवाल का तोहफा, DTC और क्लस्टर बसों में सफर हुआ फ्री
-
Aam Aadmi Clinic Punjab: हर नागरिक को घर के पास मिलेगा मुफ्त इलाज, 109 नए मोहल्ला क्लिनिक की हुई शुरुआत -
Delhi Power Cut: दिल्ली में दोहरा संकट! LPG की किल्लत के बीच राजधानी के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजल -
गुजरात में भी लागू होगा पंजाब मॉडल, मुफ्त बिजली और सरकारी सुविधाओं का बड़ा वादा, AAP ने किया बदलाव का शंखनाद! -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications