चिदंबरम से मुलाकात करेंगे दिल्ली के सीएम केजरीवाल, सियासी सरगर्मी बढ़ी

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से उत्साहित दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने आज शाम 4 बजे दिल्ली सचिवालय में कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस बैठक में सभी मंत्रियों को पेंडिंग फाइल के साथ बुलाया गया है। जबकि खबर ये भी है कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम से भी मुलाकात करने वाले हैं। हालांकि इस मीटिंग को लेकर ये जानकारी नहीं मिल सकी है कि किन मुद्दों पर इस दौरान बातचीत होगी।

Delhi CM Arvind Kejriwal to meet senior congress leader P Chidambaram today

बता दें कि केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच अधिकारों को लेकर चल रही जंग सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे पर जा पहुंची थी, जहां कोर्ट ने आज एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। सुप्रीम ने कहा कि एलजी दिल्ली के प्रशासक हैं लेकिन हर काम में बाधा नहीं डाल सकते हैं। इस फैसले को आम आदमी पार्टी अपनी जीत के रूप में देख रही है और दिल्ली सरकार खुद को बॉस मान रही है।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने सौंपी दिनेश गुंडुराव को कर्नाटक कांग्रेस की कमान

बता दें कि, सीएम केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें कोर्ट ने कहा था कि एलजी ही दिल्ली के एडमिनिस्ट्रेटिव हेड हैं और कोई भी फैसला उनकी मंजूरी के बिना नहीं लिया जाए। सुप्रीम के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के साथ जस्टिस ए के सीकरी, ए एम खानविलकर, डी वाई चन्द्रचुड़ और अशोक भूषण की पीठ ने इस मामले में अपना फैसला सुनाया।

ये भी पढ़ें: दिल्ली पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला- उपराज्यपाल प्रशासक लेकिन हर काम में नहीं दे सकते दखल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+