राहुल गांधी ने सौंपी दिनेश गुंडुराव को कर्नाटक कांग्रेस की कमान

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिनेश गुंडुराव को कर्नाटक प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा ईश्वर खांडरे को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने इसकी जानकारी दी। कांग्रेस-जेडीएस की सरकार बनने के बाद जी परमेश्वर उप मुख्यमंत्री बने थे। जी परमेश्वर कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का उत्तरादायित्व लंबे समय से निभा रहे थे।

Dinesh Gundu Rao appointed as Karnataka congress president

कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन की सरकार बनने के बाद जी. परमेश्वर को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी , उसके बाद दिनेश गुंडुराव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। जी परमेश्वर ने 8 सालों तक पार्टी अध्यक्ष का कार्यभार संभाला।

दिल्ली में अशोक गहलोत ने इसकी जानकारी देते वक्त बताया, 'कर्नाटक में जी परमेश्वर ने 8 सालों तक सफलतापूर्वक पार्टी का नेतृत्व किया। पार्टी उनकी कड़ी मेहनत की सराहना करती है। बता दें कि गुंडुराव कांग्रेस के विधायक हैं और अब तक कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे थे। वह पिछली सरकार में मंत्री पद पर भी रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+