Tamil Nadu: अरविन्द केजरीवाल, कमल हासन से आज करेंगे मुलाकात, काफी अहम मानी जा रही है ये मुलाकात
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal गुरुवार को तमिलनाडु के एकदिवसीय दौरे पर जाएंगे। इस दौरान केजरीवाल चेन्नई में अभिनेता कमल हासन से मुलाकात करेंगे। बता दें कि कमल हासन ने हाल ही में तामिलनाडु की राजीनितक में उतरने का ऐलान किया है। ऐसे में कमल हासन और केजरीवाल की यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।

केजरीवाल की Kamal Haasan से मुलाकात की खबरें सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जेत हो गई है आम आदमी पार्टी कमल हासन के जरिए तामिलनाडु में अपनी राजनीतिक पैठ बनाने की कोशिश कर सकती है। इस बात की चर्चा तेज है कि कमल हासन को आम आदमी पार्टी से जुड़ने का ऑफर दिया जा सकता है।
कमल हासन ने यह स्पष्ट संकेत दिए है कि वो भाजपा से राजनीतिक दूरी बनाकर रखेंगे। अभी हाल ही में केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन से कमल हासन की मुलाकात के बात यह और भी स्पष्ट हो गया। ऐसे में कमल हासन के किसी थर्ड फ्रंट के गुट से जुड़ने की ज्यादा संभावना बन रही है। अब देखना होगा कि गुरुवार को केजरीवाल और हासन के बीच यह मुलाकात तमिलानडु की राजनीति में क्या मोड़ लाती है।












Click it and Unblock the Notifications