मनोज तिवारी ने कहा, 11 बच्चों के हत्यारे हैं अरविंद केजरीवाल
मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली सरकार को सबकुछ पता था उसके बाद भी सरकार ने बच्चों को मरने दिया। तिवारी ने कहा कि कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लिया और निगरानी के लिए समिति भी बनाई।
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल की सरकार को दिल्ली में दो साल पूरे होने वाले हैं। इससे ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। मनोज तिवारी ने कहा है कि केजरीवाल ना सिर्फ नाकाम रहे हैं, बल्कि दो साल होते-होते उनकी संवेदनहीनता भी सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि आशा किरण होम में हुई मानसिक रूप से बीमार 11 बच्चों की मौत के लिए केजरीवाल जिम्मेदार हैं। मनोज तिवारी ने आगे कहा कि यह मौत नहीं बल्कि हत्या है और केजरीवाल हत्यारे हैं।

अपनी इस बात को साबित करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली सरकार को सबकुछ पता था उसके बाद भी सरकार ने बच्चों को मरने दिया। तिवारी ने कहा कि कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लिया और निगरानी के लिए समिति भी बनाई। लेकिन दिल्ली सरकार ने इसे बिल्कुल गंभीरता से नहीं लिया। इसका नतीजा यह हुआ कि आशा किरण होम में एक के बाद एक बच्चों की मौतें होती रहीं। पढ़ें- भाजपा नेता मनोज तिवारी का वीडियो वायरल, लाइन में लगे लोगों को 'देशभक्त' कह कर उड़ाया मजाक
इतना ही नहीं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पूरे मामले को दबाने की कोशिश की। दिल्ली की खस्ता हालत पर तंज कसते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि इस दो साल में दिल्ली बेहाल हो गई है। लोग बदहाल जीवन जीने के लिए मजबूर हैं। तिवारी ने दावा किया कि उनके पास लोगों के बदहाली जीवन की तस्वीरें है जो केजरीवाल के झूठे दावों के पोल खोलने के लिए काफी हैं।












Click it and Unblock the Notifications