अरविंद केजरीवाल ने इरोम शर्मिला की पार्टी को दिया 50 हजार का चंदा, सभी से की मदद की अपील

अरविंद केजरीवाल के मदद दिए जाने पर इरोम शर्मिला की पार्टी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर केजरीवाल का शुक्रिया किया गया।

नई दिल्ली। अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाकर मणिपुर विधानसभा चुनाव लड़ रहीं इरोम शर्मिला की पार्टी को आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 50 हजार रुपए का चंदा दिया है। 16 साल तक अफस्फा के खिलाफ भूख हड़ताल करने के बाद राजनीति में कदम रखने वाली इरोम शर्मिला ने अपनी पार्टी पीपुल्स रिसर्जेंस एंड जस्टिस एलायंस (पीआरजेए) के लिए वेबसाइट पर चुनावी खर्च के लिए मदद की अपील की है।
अरविंद केजरीवाल ने इरोम शर्मिला की पार्टी को दिया 50 हजार का चंदा, सभी से की मदद की अपील

अरविंद केजरीवाल ने शनिवार देर शाम केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि वो इरोम शर्मिला को चंदे के रूप में 50,000 रुपये दे रहे हैंउन्होंने लोगों से शर्मिला की पार्टी की मदद मदद करने की भी अपील की। अरविंद केजरीवाल के मदद दिए जाने पर इरोम शर्मिला की पार्टी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर केजरीवाल का शुक्रिया किया गया। पार्टी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया 'ईमानदार राजनीति को हमेशा सच्‍चे लोगों का साथ मिलता है, जो हालात को बदलना चाहते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने इरोम शर्मिला की पार्टी को दिया 50 हजार का चंदा, सभी से की मदद की अपील

आपको बता दें कि मणिपुर की मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला ने बीते साल 16 साल लंबी भूख हड़ताल खत्म करने के बाद राजनीति में आने का फैसला किया था और पीपुल्स रिसर्जेंस एंड जस्टिस एलायंस (पीआरजेए) के नाम से पार्टी का गठन किया था। हालांकि इस तरह की भी खबरें आई थीं कि अरविंद केजरीवाल इरोम शर्मिला को आम आदमी पार्टी में शामिल कर उनको मणिपुर का चेहरा बनाना चाहते हैं। इरोम ने अपनी पार्टी बनाकर चुनाव लड़े का ऐलान किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+