Delhi: MCD School में नोटबुक न लाने पर कक्षा-5 के बच्चे को अध्यापक ने बुरी तरह पीटा

एमसीडी स्कूल के कक्षा 5 के एक छात्र को स्कूल के अध्यापक ने बुरी तरह से पीटा है। बच्चे की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह अपनी नोटबुक लेकर नहीं गया था, जिसके बाद स्कूल अध्यापक को गुस्सा आ गया और उसने बच्चे को बुरी तरह पीट दिया।

नई दिल्ली। एमसीडी स्कूल के कक्षा 5 के एक छात्र को स्कूल के अध्यापक ने बुरी तरह से पीटा है। बच्चे की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह अपनी नोटबुक लेकर नहीं गया था, जिसके बाद स्कूल अध्यापक को गुस्सा आ गया और उसने बच्चे को बुरी तरह पीट दिया। बच्चे ने खुद ही यह खुलासा करते हुए बताया है कि उसे कैसे पीटा गया। बच्चे ने बताया कि उसे स्कूल अध्यापक ने पाइप के एक टुकड़े से बुरी तरह से पीटा। बच्चे ने यह भी खुलासा किया कि इससे पहले वह एक और बच्चे को इसी तरह से पीट चुके हैं। स्कूल इंस्पेक्टर ने इस मामले पर कहा है कि वह छात्र द्वारा बताई गई बातों को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन कर रहे हैं।

Delhi MCD School Case

बच्चे को इस पिटाई से बहुत सारी चोटें आई हैं। परिवार के लोगों ने स्कूल प्रशासन को एक लिखित शिकायत भी दी है और स्कूल अध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी स्कूल अध्याप ने बच्चे को बुरी तरह पीटा हो। इससे पहले आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में भी एक निजी स्कूल के अध्यापक केजी के बच्चे को होमवर्क न करने पर इतना मारा था कि उसका हाथ ही टूट गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+