मुख्य सचिव पिटाई: मध्य प्रदेश आईएएस एसोसिएशन ने दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की
मध्यप्रदेश आईएएस एसोसिएशन ने दिल्ली के मुख्य सचिव पर निर्वाचित जन-प्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में किए गए हमले और धमकी देने की कड़े शब्दों में निंदा की है
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ हुई मारपीट पर सियासत तो चल ही रही है। इसी बीच देश के अलग-अलग राज्यों के आईएएस एसोसिएशन में भी गुस्सा है। दिल्ली आईएएस एसोसिएशन के बाद मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी इस मुद्दे पर गुस्साए हुए हैं। मध्यप्रदेश आईएएस एसोसिएशन ने दिल्ली सरकार को बर्खास्त करके वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। तो वहीं दिल्ली आईएस एसोसिएशन एस मुद्दे पर सीएम अरविंद केजरीवाल की माफी पर अड़ा है।

अवैधानिक कार्य करने के लिए दबाव बनाने का मामला
एसोसिएशन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, बुधवार को भोपाल में आयोजित एक बैठक में एसोसिएशन ने पारित प्रस्ताव में कहा कि दिल्ली के मुख्य सचिव पर किए गए हमले और दुर्व्यवहार को मुख्यमंत्री सहित अन्य के द्वारा रोकने की कोशिश न करना और उन्हें हमले से न बचाना, यह बताता है कि यह उपस्थित लागों की सहमति और पहले से तय साजिश के अंतर्गत हुआ है। एसोसिएशन ने कहा है, 'यह मुख्य सचिव को अवैधानिक कार्य करने के लिए दबाव में लाने का कार्य है।

'यह काम क्रिमिनल लिस्ट में आता है'
मध्यप्रदेश आईएएस एसोसिएशन ने दिल्ली के मुख्य सचिव पर निर्वाचित जन-प्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में किए गए हमले और धमकी देने की कड़े शब्दों में निंदा की है। एसोसिएशन के मुताबिक मुख्य सचिव पर देश के सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए दबाव डाला जा रहा था, जिसे करने से उन्होंने इंकार कर दिया। दिल्ली की निर्वाचित सरकार का यह काम क्रिमिनल लिस्ट में आता है, जो भारतीय दण्ड संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत दण्डनीय है।

दिल्ली सरकार के साथ किसी भी प्रकार की मीटिंग को अटैंड नहीं करने का फैसला
आपको बता दें कि चीफ सेक्रेटरी अंशु प्रकाश द्वारा आम आदमी पार्टी के विधायकों पर हाथापाई का आरोप लगाने के बाद, सभी तीन बड़े एसोसिएशन IAS, DANICS और DASS ने दिल्ली सरकार के साथ किसी भी प्रकार की मीटिंग को अटैंड नहीं करने के लिए निर्णय लिया है। इन तीनों एसोसिएशन ने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल माफी नहीं मांगेगे और अपने एमएलए के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेंगे, तब तक सरकार के किसी भी मीटिंग में उपस्थित नहीं होंगे। सीएम अरविंद केजरीवाल के घर सोमवार देर रात आम आदमी पार्टी के विधायकों के साथ कथित मारपीट मामले में दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी अंशु प्रकाश ने एफआईआर दर्ज कराने के बाद अब मामला बढ़ता जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications