मुख्य सचिव के साथ मारपीट पर राजनाथ सिंह ने जताया दुख, LG से मांगी रिपोर्ट
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्य सचिव के साथ मारपीट की घटना के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि मैं इस घटना से बहुत दुखी हूं। राजनाथ सिंह ने कहा कि गृह मंत्रालय ने एलजी से घटना की रिपोर्ट मांगी है। मामले में इंसाफ किया जाएगा, आईएएस डैनिक्स एंड सबऑर्डिनेट सर्विसेज के प्रतिनिधि मंडल से मेरी मुलाकात हुई है और उन्होंने मुझे इस पूरी घटना की जानकारी दी है।

बिना डर के काम करने देना चाहिए
राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं इस घटना से बहुत दुखी हूं, जिस तरह से घटना में दिल्ली के मुख्य सचिव के साथ बुरे बर्ताव की बात सामने आ रही है वह दुखी करने वाली है। प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मान के साथ काम करने देना चाहिए, उन्हे बिना किसी डर के काम करने देना चाहिए। राजनाथ सिंह ने मुख्य सचिव के साथ मारपीट की घटना के बाद आईएएस असोसिएशन के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी। इससे पहले उन्होंने दिल्ली के मुख्य सचिव अंशू प्रकाश से भी मुलाकात की थी।
हड़ताल पर गए अधिकारी
दिल्ली एडमिनिस्ट्रेटिव सब ऑर्डिनेट सर्विसेज के अध्यक्ष डीएन सिंह ने कहा कि जबतक इस मामले में कार्रवाई नहीं होती है हम काम पर नहीं लौटेंगे। हम आज शाम को राजघाट पर कैंडल मार्च निकालेंगे। राजनाथ सिंह ने हमे भरोसा दिलाया है कि उन्होंने इस घटना की रिपोर्ट मांगी है। आपको बता दें कि इस घटना के बाद दिल्ली के प्रशासनिक अधिकारी हड़ताल पर चले गए हैं और जबतक विधायकों पर कार्रवाई नहीं होती है काम पर नहीं लौटने की बात कही है।
इसे भी पढ़ें- भाजपा ने केजरीवाल का इस्तीफा मांगा, IAS संगठन ने आप सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा












Click it and Unblock the Notifications