ईडी के छापों पर भड़के सीएम केजरीवाल, कहा- 'किसी के भी घर में घुस रही ED, ये सरासर गुंडागर्दी'

अपने निजी सचिव के घर पर ईडी की छापेमारी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने कहा कि ईडी के अधिकारी गुंडागर्दी कर रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरे PA के घर आज 16 घंटे ED के 23 अफ़सरों ने रेड की। गहन छानबीन के बाद उन्हें कुछ नहीं मिला। एक पैसा नहीं मिला, कोई ज्वैलरी नहीं या किसी प्रकार की कोई संपत्ति नहीं, कोई काग़ज़ नहीं।'

अपने ट्वीट में केजरीवाल ने लिखा, 'इन्होंने मनीष सिसोदिया के यहां रेड की, वहां कुछ नहीं मिला। इन्होंने सत्येन्द्र जैन के यहां रेड की, वहां कुछ नहीं मिला। इन्होंने संजय सिंह के यहां रेड की, वहां कुछ नहीं मिला। क्या ED किसी के भी घर में ऐसे ही बिना किसी कारण घुस सकती है? क्या ये सरासर गुंडागर्दी नहीं है?'

Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल ने आगे लिखा, 'इससे साफ है कि ये सभी रेड और गिरफ्तारियां केवल राजनीतिक द्वेष के तहत की जा रही हैं, हमें परेशान करने के लिए, आम आदमी पार्टी को कुचलने के लिए। दो साल हो गये जांच करते-करते, एक नया पैसा या कोई सबूत नहीं मिला। ये देश क़ानून और संविधान से चलता है। भारत देश किसी की बपौती नहीं है। ये देश 140 करोड़ लोगों का है। इस क़िस्म की गुंडागर्दी लोग क़तई बर्दाश्त नहीं करेंगे।'

क्या है पूरा मामला ?
केंद्रीय एजेंसी ईडी दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है। मंगलवार को ईडी ने केजरीवाल के निजी सचिव, राज्यसभा संसद और आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओ के घर पर छापेमारी की। बताया जा रहा है की दिल्ली, चंडीगढ़ और वाराणसी में 10 से ज़्यादा जगहों पर ईडी ने छापेमारी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+